सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नाजों पली

 कॉलोनी के पार्क मे सुबह आसपास के काफी लोग आया करते थे । ज्यादातर बड़े बूढ़े वहाँ थोड़ा घूम कर बतियाने लगते , जवान दौड़ लगाते या व्यायाम करते और बच्चे साइकिल चलाते या कुछ ना कुछ खेल खेलते । 


ऐसे ही एक सुबह बड़े बूढ़े आपस मे बतिया रहे थे । उनमे कुछ 70-80 साल के भी थे और कुछ ऐसे थे जो रिटायरमेंट के नजदीक थे। 


" शर्मा जी छोटी बिटिया के लिए कोई रिश्ता बताइये ना जिससे हम निफराम हो गंगा नहा कर आ जाये !" मिस्टर वर्मा एक दूसरे व्यक्ति से बोले। 


" हाँ भाई रिटायरमेंट नजदीक है उससे पहले ये काम हो जाये तो अच्छा है !" दूसरे व्यक्ति जो वर्मा जी के साथ ही काम करते थे और उनकी ही उम्र के थे बोले। 


" कैसा लड़का चाहिए तुम्हे अपनी बिटिया के लिए ?" शर्मा जी ने पूछा।


" शर्मा जी बिटिया बैंक मे नौकरी करती है , छोटी है इसलिए बहुत नाज़ो से पाला है हमने उसे तो लड़का ऐसा हो जो अच्छा कमाता हो , पत्नी को बराबर का सम्मान देता हो वो क्या है ना हमारी बिटिया को सुनना पसंद नही । अब भई पढ़ी लिखी कमाऊं लड़कियां कहाँ सुनती है आजकल !" वर्मा जी आखिरी लाइन बोलते हुए ठहाका लगा पड़े । 


" देखिये वर्मा जी एक लड़का है तो मेरी नज़र मे , दो भाई - बहन है वो , पिता का अच्छा बिज़नेस है और बेटा इंजीनियर है । बहुत संस्कारी परिवार है । लड़के की दादी भी जीवित है सब एक साथ बहुत प्यार से रहते है । आप कहें तो बात चलाऊं ?" शर्मा जी बोले । 


" ना ना शर्मा जी हमारी बिटिया इतने सारे लोगो के बीच कैसे रहेगी । मुझे उसकी शादी करनी है ससुराल वालों की सेवा करने को नौकरानी थोड़ी भेजनी है ! आप तो कोई ऐसा लड़का देखिये जो यहाँ शहर मे अकेला रहता हो माँ बाप के साथ नही ।" वर्मा जी बोले। 


" पर वर्मा जी ससुराल साथ हो तो बहुत फायदे होते है अकेले बच्चे कहाँ इतने समझदार होते है जो सही गलत देख सके । कल को दोनो के बीच कुछ हो भी जाये तो परिवार का सहारा रहता है ना क्योकि बड़े बूढ़े सब संभाल लेते है !" शर्मा जी बोले। 


" सब संभालने को हम है ना आप बस कोई ऐसा ही रिश्ता बताइये वो क्या है ना हमारी बेटी नाज़ो पली है वो सबकी जिम्मेदारी नही उठा पायेगी !" वर्मा जी हँसते हुए बोले ।


" बच्चो को नाज़ो पालिये पर उन्हे रिश्ते सहेजना भी सिखाइये वरना परिवार रह कहाँ जाएंगे । जब पिता की ऐसी सोच है तो बेटी को कोई क्या ही कहे । वैसे बेटा तुम्हारा भी एक बेटा है ना वो कौन से शहर मे नौकरी करता है ?" उनकी बात सुन एक अस्सी साल के बुजुर्ग बोले। 


" अरे अंकल वो तो यही नौकरी करता है । अब हमने बेटे को पढ़ाया लिखाया इस काबिल बनाया तो दूसरे शहर कैसे भेज देते । उसका और बहू का फर्ज है ना हमारी सेवा करना ।" वर्मा जी उनकी बात सुन एक दम से बोले।


" ओह तो लगता है तुम्हारी बहू के मायके वालों ने उसे नाज़ो से नही पाला होगा तभी तुम्हारे घर मे शादी कर दी । अगर नाज़ो से पाला होता तो वो भी यही सोचते हमारी बेटी क्यो ससुराल वालों की सेवा करे । आजकल परिवार बचाने है तो ऐसी लड़की को बहू बनाना होगा जिसे उसके घर वालों ने नाज़ो से ना पाला हो !" वो बुजुर्ग ये बोल वहाँ से चलते बने और वर्मा जी उनकी बात का मतलब समझ टका सा मुंह लेकर रह गये क्योकि उन्होंने कम शब्दों मे गहरी बात कही थी । 


धन्यवाद 

संगीता अग्रवाल


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने का पिंजरा

  "सास को लगता था कि पैसे की लगाम कसकर वो बहू को मुट्ठी में रख सकती है, लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि जिस दिन बहू ने अपनी 'कमाई' का पहला गहना उसके कदमों में रखा, उस दिन सास का अहंकार और तिजोरी का ताला, दोनों एक साथ टूट जाएंगे..." सुबह के दस बज रहे थे। डाइनिंग टेबल पर नाश्ता लगा हुआ था, लेकिन घर में एक अजीब सा तनाव पसरा हुआ था। सृष्टि अपनी सास, गायत्री देवी के सामने सिर झुकाए खड़ी थी। उसके हाथ अपनी साड़ी के पल्लू में कसकर बंधे हुए थे, जैसे वह खुद को बिखरने से रोक रही हो। "माँ जी , वो... अगले हफ्ते मेरी मौसी की बेटी की शादी है। मुझे शगुन के लिए और कुछ अपनी तैयारियों के लिए पांच हजार रुपये चाहिए थे," सृष्टि ने बहुत हिम्मत जुटाकर, दबी हुई आवाज़ में कहा। गायत्री देवी ने चाय की चुस्की ली और अखबार से नज़रें हटाए बिना कहा, "पाँच हजार? अभी पिछले महीने ही तो तुमने करवा चौथ पर नई साड़ी ली थी। और शगुन के लिए तो तुम्हारे पास वो लिफाफे रखे होंगे जो पिछले साल दिवाली पर रिश्तेदारों ने दिए थे। उनका इस्तेमाल कर लो। हर छोटी-छोटी बात पर पैसे खर्च करने की आदत अच्छी नहीं होत...

कड़वी दवा

  "कभी-कभी परिवार को बिखरने से बचाने के लिए एक स्त्री को 'बुरी' बनना पड़ता है। क्या एक बहू का अधिकार मांगना हमेशा लालच होता है, या कभी-कभी यह एक डूबते हुए घर को बचाने की आखिरी कोशिश होती है?" "नहीं आदित्य!" शिखा की आवाज़ में एक ऐसी दृढ़ता थी जो आज से पहले किसी ने नहीं देखी थी। "मैं माफ़ी नहीं मांगूंगी। पिछले तीन साल से मैं चुप थी, लेकिन अब और नहीं। क्या आपको पता है कि पिछले महीने मुन्नू की स्कूल फीस भरने के लिए मुझे अपने मायके से पैसे मांगने पड़े थे? क्या आपको पता है कि घर में राशन नहीं था और माँ जी ने पैसे देने से मना कर दिया था?" महीने की पहली तारीख थी। शाम का वक्त था और घर के बाहर हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन शर्मा निवास के अंदर का माहौल किसी तूफ़ान से कम नहीं था। आदित्य ऑफिस से लौटा ही था। पसीने से लथपथ, कंधे पर बैग टांगे वह सीधा अपनी माँ, सुमित्रा देवी के पास गया। सुमित्रा जी सोफे पर बैठी माला जप रही थीं, लेकिन उनकी नज़रें बार-बार दरवाजे की तरफ उठ रही थीं। बेटे को देखते ही उनके चेहरे पर एक विजयी मुस्कान आ गई। यह पिछले पांच सालों का नियम था। आद...

"कीमत साड़ी की नहीं, मुस्कान की"

  दुकानदार ने काउंटर पर दो साड़ियां फैलाईं। एक गहरे लाल रंग की बनारसी साड़ी थी, जिसकी जरी का काम आंखों को चकाचौंध कर रहा था, और दूसरी हल्के गुलाबी रंग की शिफॉन की साड़ी थी, जो सुंदर तो थी लेकिन बनारसी के आगे फीकी लग रही थी। "मैडम, यह लाल वाली पंद्रह हजार की है और यह गुलाबी वाली पांच हजार की। आप देख लीजिये," दुकानदार ने कहा। सुमन ने दोनों साड़ियों को हाथ लगाकर देखा। फिर उसने अपनी ननद, कोमल की तरफ देखा, जो उस लाल साड़ी को ललचाई नज़रों से देख रही थी। कोमल की अगले महीने शादी थी और आज शगुन की साड़ी खरीदी जा रही थी। सुमन ने धीरे से अपने पति, राजेश के कान में फुसफुसाया, "राजेश, कोमल की शादी का बजट पहले ही ऊपर जा रहा है। पंद्रह हजार की साड़ी सिर्फ एक दिन के लिए पहनना समझदारी नहीं है। यह गुलाबी वाली भी तो अच्छी है, और हल्की भी रहेगी। पांच हजार में काम हो जाएगा, बाकी पैसे कैटरिंग में काम आ जाएंगे।" राजेश थोड़ा हिचकिचाया। वह अपनी इकलौती बहन की खुशी कम नहीं करना चाहता था, लेकिन सुमन की बात भी व्यावहारिक (Practical) थी। घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग थी। सुमन ने तुरंत फैसला लेते ...