सतरंगी थीम थी किट्टी में । सबको हँसने हँसाने वाली ऋतु आज किट्टी पार्टी में नहीं आई थी ।सारी सखियाँ उसे याद कर रहीं थीं । किट्टी को रंग देने वाली वाली ऋतु की कमी सबको खल रही थी । फ़ोन लगा कर ऋतु से उसके न आने का कारण पूछा तो ऋतु ने बताया कि उसके पति की तबीयत सही नहीं है, इसलिए उसका आना नहीं हो पाया । सब किट्टी मेंबर्स ने तय किया कि किट्टी के बाद में सब मिलकर ऋतु के पति की तबीयत देखने जाएँगे। किट्टी पार्टी पूरी होने के बाद सबलोग ऋतु के घर गए । ऋतु के घर की स्तिथि देखकर सब दाँतों तले उँगली दबाते रह गए । एक तरफ़ ऋतु की सास बिस्तर पर लेटी थी । वो पूरी तरह अपाहिज थीं, उनको उठाना, बैठना सब ऋतु ही कर रही थी । दूसरी तरफ़ उसके हसबैंड बिस्तर पर लेटे थे, जिन्हें किडनी की परेशानी थी । वो भी काफ़ी कमज़ोर लग रहे थे ,घर की आर्थिक स्तिथि भी कमजोर ही नज़र आ रही थी, जिसके लिए ऋतु ने ऑनलाइन बिज़नेस कर रखा था । इतने विपरीत हालत में सदा खुश दिखने वाली ऋतु का जब परेशानियों का राज़ खुला तो सब सखियाँ ऋतु की जिंदादिली पर नतमस्तक हो रहीं थीं । सब को लग रहा था कि हम,अपनी छोटी छोटी परेशानियों में भी खुश नहीं...
इस ब्लॉग पर आप दिल को छु जाने वाली कहानिया पढ़ेंगे