सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगले चांद के इंतजार में

 अब इस उम्र में मुझसे नहीं सही जाती ये सारी चौचले बाजी !!

सजना संवरना... सत्तर साल की उम्र हो गई है

पर क्या मैं.. झूठ बोल रही हूं

और श्रीमान जी, आज भी मुझे उसी तरह देखना चाहते हैं जैसे, ब्याह कर लाए थे

बुजुर्ग हो गए हैं पर.. शर्म भूल रहे हैं...

भला बताओ?

नाती पोतों के सामने मैं लाल रंग की साड़ी पहनें कैसी नजर आऊंगी?

इस उम्र में हाथों में चूड़ियां पहने ...

व्रत रखने के बाद.. हे भगवान!

और अब तो व्रत भी रखे नहीं जाते, डॉक्टर ने ही मना कर दिया है सुलोचना जी धीरे से बडबडा रही थी

तभी पतिदेव के हंसने की आवाज से वो मुस्कुरा कर वापस बीती यादों में खो गई

सच ही तो था, फिर भी वो बहू के साथ सुबह सुबह बैठ जाती थी सरगी खाने!!

कि उसे अकेला ना लगे!

लाल चुनरिया ओढ़ जब वो सरगी खाती, तो अपने बीते दिन याद आ जाते थे

और वहां पर्दे की ओट से आज भी मेरे बूढ़े बुजुर्ग पति... जब मुझे झलक भर देखते तो में चश्मा उचका कर आंखों से और उंगली से दोनों से इशारा कर बैठती !!

एक समय था जब हम दोनों साथ में बैठकर सरगी खाया करते थे

करवा चौथ बीत गया.. लेकिन कई दिन की थकावट दे गया

डॉक्टर ने मना किया था पर उनके मना करने के बाद भी दिल कहां माना था

चुपके से व्रत रखा था लेकिन शाम तलक हालत खराब हो गई थी लोग कहते हैं एक उम्र के साथ शरीर जवाब दे जाता है पर मुझे लगता था कि कहां?

अभी तो मुझ में बहुत दम है

पर बूढी हड्डियां बोल ही गई थी

हर बार की तरह सोचा अगली बार व्रत नहीं रखूंगी...

चांद भी कहां समय पर निकला था इस बार तो बरसात और बादलों ने जैसे मेरी उम्र के साथ भी आंख मिचोली खेलनी शुरू कर दी थी

कथा के समय से जो बूंदा बांदी शुरू हुई वो काफी देर तक चलती रही

उम्र ना होती तो शायद बांह पसारे मैं खुलकर स्वागत करती

पर जब पूजा की समाप्ति हुई तो श्रीमान जी अलमारी में से, मेरी शाल निकाल लाए थे

बोले, थोड़ी गर्माहट मिलेगी ओढ़ भी लो!!

अब, उम्र हो चली है मैं तो शर्म से लाल हो गई थी

लेकिन इस बार श्रीमान जी ने कमरे में बैठकर, दरवाजा बंद करके जबरदस्ती अपनी कसम देकर, जूस के साथ फल खिला ही दिए... मैं बहुत कसमसाई थी

पर, वो नहीं माने थे

बोले,अभी तो और साथ निभाना है अभी से रास्ता छोड़ जाओगी तो फिर अगला ..

करवा चौथ कैसे रख पाओगी?

अब तो मैं सारा दिन.. खाली हूं हम एक दूसरे के सहारे की ज्यादा जरूरत है

पर अब लाज आती है

लगा था सारी निगाहे मुझ पर ही उठ रही थी

दिन भर बहू के सजने संवरने से लेकर फोन पर बतियाने की आवाजें, हमेशा ही मन में एक नई सी उमंग फिर से पैदा कर जाती थी

और मेरी मीठी सी निगाहें खीर और मीठी फेनी की खुशबू के साथ बूढ़े बाबा के मुंह में घुल जाती थी

बच्चों के बाबा अब सबके बाबा बन गए हैं हर बार आंख दिखाते हैं.. तुम तो बाबा मत कहा करो !

पर क्या करूं?

जैसे मैं जगत दादी बन गई हूं तो यह जगत बाबा !

करवा चौथ के चांद पर बहू ने जब उनसे भी हंसते हुए कहा था.. बाबा, चांद निकल आया है!! तो बाबा ने भी हंसकर कहा था, हमारा चांद तो बहुत साल पहले निकल चुका... बिटिया!!

अब इतना जोर नहीं की सीढ़ियां चढ़कर छत पर जाऊं

चांद को बोलो.. थोड़ा नीचे आ जाए.. और कुछ मेरा भी, लिहाज कर जाए !

बहु मुस्कुरा कर चल दी थी

और फिर मुझे आकर कहा था.. मां!! जो चांद के दर्शन नहीं कर पाते हैं वो शिव जी की जटा के पीछे के चांद या थाली में चांद बनाकर उसकी पूजा कर लेते हैं

मैंने उसकी प्यारी सी भावना पर उसका मान तो रख लिया था

पर.. मन कहां माना था

इतने सालों के चांद को दिन-रात जब साथ देखा था तो उस दिन कैसे छोड़ देती ..

धीरे धीरे चलती हुई बाहर बरामदा पार करके सड़क तक आ गई थी उजला सा चांद जब दिखा तो मैंने इशारे से, मेरे.. बूढ़े बाबा को बुला लिया था

सच, तब लाज भूल गई थी

सड़क पर ही आरती उतार दी थी, "वैसे आजकल तो आरती उतारने के मायने बदल गए हैं "

और लज्जा कर थोड़ा सा झुकने लगी तो.. बूढ़े बाबा ने थाम लिया था और कह उठे थे, अरे बस... कमर में झटका जाएगा

चलो, अब रहने भी दो!!

और वो मेरा हाथ पकड़ कर धीरे-धीरे अंदर आ गए थे

एक हाथ में छड़ी और एक हाथ में मेरा हाथ.. गरमाई से थामें!!

बस यही थी रिश्तो की गर्माहट!!

सच में प्यार उम्र के साथ बढ़ता है कम नहीं होता.. नजरिया चाहे अलग हो!

अब चाहे बच्चे हंसे या बातें बनाए... लेकिन जब तक सांस है तब तक मेरे चांद और ऊपर वाले चांद का यह नाता बस यूं ही मुस्कुराते हुए चलता रहेगा...

अगली करवा चौथ के इन्तजार में!!

लेखिका अर्चना नाकरा

( लम्बी कहानी)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने का पिंजरा

  "सास को लगता था कि पैसे की लगाम कसकर वो बहू को मुट्ठी में रख सकती है, लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि जिस दिन बहू ने अपनी 'कमाई' का पहला गहना उसके कदमों में रखा, उस दिन सास का अहंकार और तिजोरी का ताला, दोनों एक साथ टूट जाएंगे..." सुबह के दस बज रहे थे। डाइनिंग टेबल पर नाश्ता लगा हुआ था, लेकिन घर में एक अजीब सा तनाव पसरा हुआ था। सृष्टि अपनी सास, गायत्री देवी के सामने सिर झुकाए खड़ी थी। उसके हाथ अपनी साड़ी के पल्लू में कसकर बंधे हुए थे, जैसे वह खुद को बिखरने से रोक रही हो। "माँ जी , वो... अगले हफ्ते मेरी मौसी की बेटी की शादी है। मुझे शगुन के लिए और कुछ अपनी तैयारियों के लिए पांच हजार रुपये चाहिए थे," सृष्टि ने बहुत हिम्मत जुटाकर, दबी हुई आवाज़ में कहा। गायत्री देवी ने चाय की चुस्की ली और अखबार से नज़रें हटाए बिना कहा, "पाँच हजार? अभी पिछले महीने ही तो तुमने करवा चौथ पर नई साड़ी ली थी। और शगुन के लिए तो तुम्हारे पास वो लिफाफे रखे होंगे जो पिछले साल दिवाली पर रिश्तेदारों ने दिए थे। उनका इस्तेमाल कर लो। हर छोटी-छोटी बात पर पैसे खर्च करने की आदत अच्छी नहीं होत...

कड़वी दवा

  "कभी-कभी परिवार को बिखरने से बचाने के लिए एक स्त्री को 'बुरी' बनना पड़ता है। क्या एक बहू का अधिकार मांगना हमेशा लालच होता है, या कभी-कभी यह एक डूबते हुए घर को बचाने की आखिरी कोशिश होती है?" "नहीं आदित्य!" शिखा की आवाज़ में एक ऐसी दृढ़ता थी जो आज से पहले किसी ने नहीं देखी थी। "मैं माफ़ी नहीं मांगूंगी। पिछले तीन साल से मैं चुप थी, लेकिन अब और नहीं। क्या आपको पता है कि पिछले महीने मुन्नू की स्कूल फीस भरने के लिए मुझे अपने मायके से पैसे मांगने पड़े थे? क्या आपको पता है कि घर में राशन नहीं था और माँ जी ने पैसे देने से मना कर दिया था?" महीने की पहली तारीख थी। शाम का वक्त था और घर के बाहर हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन शर्मा निवास के अंदर का माहौल किसी तूफ़ान से कम नहीं था। आदित्य ऑफिस से लौटा ही था। पसीने से लथपथ, कंधे पर बैग टांगे वह सीधा अपनी माँ, सुमित्रा देवी के पास गया। सुमित्रा जी सोफे पर बैठी माला जप रही थीं, लेकिन उनकी नज़रें बार-बार दरवाजे की तरफ उठ रही थीं। बेटे को देखते ही उनके चेहरे पर एक विजयी मुस्कान आ गई। यह पिछले पांच सालों का नियम था। आद...

"कीमत साड़ी की नहीं, मुस्कान की"

  दुकानदार ने काउंटर पर दो साड़ियां फैलाईं। एक गहरे लाल रंग की बनारसी साड़ी थी, जिसकी जरी का काम आंखों को चकाचौंध कर रहा था, और दूसरी हल्के गुलाबी रंग की शिफॉन की साड़ी थी, जो सुंदर तो थी लेकिन बनारसी के आगे फीकी लग रही थी। "मैडम, यह लाल वाली पंद्रह हजार की है और यह गुलाबी वाली पांच हजार की। आप देख लीजिये," दुकानदार ने कहा। सुमन ने दोनों साड़ियों को हाथ लगाकर देखा। फिर उसने अपनी ननद, कोमल की तरफ देखा, जो उस लाल साड़ी को ललचाई नज़रों से देख रही थी। कोमल की अगले महीने शादी थी और आज शगुन की साड़ी खरीदी जा रही थी। सुमन ने धीरे से अपने पति, राजेश के कान में फुसफुसाया, "राजेश, कोमल की शादी का बजट पहले ही ऊपर जा रहा है। पंद्रह हजार की साड़ी सिर्फ एक दिन के लिए पहनना समझदारी नहीं है। यह गुलाबी वाली भी तो अच्छी है, और हल्की भी रहेगी। पांच हजार में काम हो जाएगा, बाकी पैसे कैटरिंग में काम आ जाएंगे।" राजेश थोड़ा हिचकिचाया। वह अपनी इकलौती बहन की खुशी कम नहीं करना चाहता था, लेकिन सुमन की बात भी व्यावहारिक (Practical) थी। घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग थी। सुमन ने तुरंत फैसला लेते ...