सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कौन अपना कौन पराया

 यश शिवांगी से आए दिन लड़ता रहता था । उनकी शादी को दो साल हो गए थे । लेकिन यश ने कभी भी अपनी पत्नी की कद्र नहीं की ।

इसलिए वो शिवांगी को छोड़ किसी और से रिश्ता जोड़ बैठा । यश की हरकतों से तंग आ उसके माँ - बाप ने तो उससे रिश्ता ही तोड़ लिया था । लेकिन जब शिवांगी माँ बनने वाली थी । तो उसकी ख़ुशी की ख़ातिर वो उसे माफ करने को तैयार हो गए । उन्हें एक उमीद की किरण दिखी की शायद अब यश को अक़्ल आ जाए और वो घर वापस आ जाए ।


जब शिवांगी हॉस्पिटल में दर्द से कराह रही थी तो उसके अंदर के सारें दर्द आँसुओं में बह गए ।कुछ देर बाद जब सबको पता चला कि शिवांगी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है । तो सब खुश थे , लेकिन यश उदास था ! क्योंकि उसे बेटा चाहिए था । जब वो बच्ची को मिला तो उसे देखा भी नहीं और शिवांगी को हाथ में तलाक़ के पेपर थमा जाने लगा । यें सब देख उसके माँ - बाप ने कहा तुझे तो कहीं जा के डूब मरना चाहिए ! जो अपनी औलाद को नही अपना सकता , वो बाप कहलाने के क़ाबिल नहीं हैं । लेकिन यश की सोच और दिल दोनो पत्थर के हो चुके थे ।जो कोई उम्मीद बाक़ी थी वो भी तोड़ टूट गयी ।


जब सब बच्ची को लेकर घर आए तो शिवांगी का भाई सब सच जानने के बाद उसे लेने आया । लेकिन शिवांगी ने जाने से मना कर दिया । उसके भाई ने उसे बहुत समझाया अभी तुम्हारी उम्र ही क्या हैं ?? मैं तुम्हारी दूसरी शादी करूँगा ! लेकिन शिवांगी अपना फ़ैसला कर चुकी थी । इस घर और अपनी बेटी को छोड़ मैं यश की तरह गलती नही करूँगी । यश के माँ बाप दोनो ने शिवांगी के आगे हाथ जोड़ें और अपने बेटे की ग़लतियों की माफ़ी माँगी ।


आज रिया दस वर्ष की हो गयी है ,लेकिन यश एक बार भी अपनी बेटी से मिलने नहीं आया । अपने बेटे की इन हरकतों के कारण उनका डूब मरने का दिल करता है । लेकिन शिवांगी और रिया की हँसी और प्यार से वो फिर से जी उठते हैं ।बुरे वक्त में जो आपका साथ दे वोही अपना हैं वोही मान के क़ाबिल है ।


स्वरचित रचना

स्नेह ज्योति


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने का पिंजरा

  "सास को लगता था कि पैसे की लगाम कसकर वो बहू को मुट्ठी में रख सकती है, लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि जिस दिन बहू ने अपनी 'कमाई' का पहला गहना उसके कदमों में रखा, उस दिन सास का अहंकार और तिजोरी का ताला, दोनों एक साथ टूट जाएंगे..." सुबह के दस बज रहे थे। डाइनिंग टेबल पर नाश्ता लगा हुआ था, लेकिन घर में एक अजीब सा तनाव पसरा हुआ था। सृष्टि अपनी सास, गायत्री देवी के सामने सिर झुकाए खड़ी थी। उसके हाथ अपनी साड़ी के पल्लू में कसकर बंधे हुए थे, जैसे वह खुद को बिखरने से रोक रही हो। "माँ जी , वो... अगले हफ्ते मेरी मौसी की बेटी की शादी है। मुझे शगुन के लिए और कुछ अपनी तैयारियों के लिए पांच हजार रुपये चाहिए थे," सृष्टि ने बहुत हिम्मत जुटाकर, दबी हुई आवाज़ में कहा। गायत्री देवी ने चाय की चुस्की ली और अखबार से नज़रें हटाए बिना कहा, "पाँच हजार? अभी पिछले महीने ही तो तुमने करवा चौथ पर नई साड़ी ली थी। और शगुन के लिए तो तुम्हारे पास वो लिफाफे रखे होंगे जो पिछले साल दिवाली पर रिश्तेदारों ने दिए थे। उनका इस्तेमाल कर लो। हर छोटी-छोटी बात पर पैसे खर्च करने की आदत अच्छी नहीं होत...

कड़वी दवा

  "कभी-कभी परिवार को बिखरने से बचाने के लिए एक स्त्री को 'बुरी' बनना पड़ता है। क्या एक बहू का अधिकार मांगना हमेशा लालच होता है, या कभी-कभी यह एक डूबते हुए घर को बचाने की आखिरी कोशिश होती है?" "नहीं आदित्य!" शिखा की आवाज़ में एक ऐसी दृढ़ता थी जो आज से पहले किसी ने नहीं देखी थी। "मैं माफ़ी नहीं मांगूंगी। पिछले तीन साल से मैं चुप थी, लेकिन अब और नहीं। क्या आपको पता है कि पिछले महीने मुन्नू की स्कूल फीस भरने के लिए मुझे अपने मायके से पैसे मांगने पड़े थे? क्या आपको पता है कि घर में राशन नहीं था और माँ जी ने पैसे देने से मना कर दिया था?" महीने की पहली तारीख थी। शाम का वक्त था और घर के बाहर हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन शर्मा निवास के अंदर का माहौल किसी तूफ़ान से कम नहीं था। आदित्य ऑफिस से लौटा ही था। पसीने से लथपथ, कंधे पर बैग टांगे वह सीधा अपनी माँ, सुमित्रा देवी के पास गया। सुमित्रा जी सोफे पर बैठी माला जप रही थीं, लेकिन उनकी नज़रें बार-बार दरवाजे की तरफ उठ रही थीं। बेटे को देखते ही उनके चेहरे पर एक विजयी मुस्कान आ गई। यह पिछले पांच सालों का नियम था। आद...

"कीमत साड़ी की नहीं, मुस्कान की"

  दुकानदार ने काउंटर पर दो साड़ियां फैलाईं। एक गहरे लाल रंग की बनारसी साड़ी थी, जिसकी जरी का काम आंखों को चकाचौंध कर रहा था, और दूसरी हल्के गुलाबी रंग की शिफॉन की साड़ी थी, जो सुंदर तो थी लेकिन बनारसी के आगे फीकी लग रही थी। "मैडम, यह लाल वाली पंद्रह हजार की है और यह गुलाबी वाली पांच हजार की। आप देख लीजिये," दुकानदार ने कहा। सुमन ने दोनों साड़ियों को हाथ लगाकर देखा। फिर उसने अपनी ननद, कोमल की तरफ देखा, जो उस लाल साड़ी को ललचाई नज़रों से देख रही थी। कोमल की अगले महीने शादी थी और आज शगुन की साड़ी खरीदी जा रही थी। सुमन ने धीरे से अपने पति, राजेश के कान में फुसफुसाया, "राजेश, कोमल की शादी का बजट पहले ही ऊपर जा रहा है। पंद्रह हजार की साड़ी सिर्फ एक दिन के लिए पहनना समझदारी नहीं है। यह गुलाबी वाली भी तो अच्छी है, और हल्की भी रहेगी। पांच हजार में काम हो जाएगा, बाकी पैसे कैटरिंग में काम आ जाएंगे।" राजेश थोड़ा हिचकिचाया। वह अपनी इकलौती बहन की खुशी कम नहीं करना चाहता था, लेकिन सुमन की बात भी व्यावहारिक (Practical) थी। घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग थी। सुमन ने तुरंत फैसला लेते ...