भाभी मुझे माफ कर देना मै हमेशा आपकी तरक्की से जलती रही यहां तक की आपके खिलाफ भाई को भी भड़काती रही और आप ये बात जानते हुए भी मुझे उस लड़के के चंगुल से बचा लिया रिया रोए जा रही थी
माधवी जब से शादी हो कर आई तब से वो रिया को पसंद नही थी क्योंकि माधवी खूबसूरत होने के साथ होशियार भी थी और रिया को भी सलाह देती की तुम भी अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश करो और वो तुम्हारा दोस्त तुम्हारे संग प्यार का नाटक कर रहा है की बार मैने उसकी गंदी नज़र अपने लिए भी महसूस करी है
पर रिया को और बात सुन छाती पर सांप लोट गया और वो भाई को और मां को माधवी के खिलाफ भड़काने लगी
आज रिया को रोते देख पता चला वो लड़का ब्लैकमेल कर रहा है उन्होंने पुलिस को फोन किया और लड़के को पकड़वाया घर पर किसी को कुछ नही बताया रिया को महसूस हुआ भाभी गलत नहीं थी बल्कि वो उसका भला सोच रही थी और उसको जलन हो रही थी
आज उसे रिश्तों का मोल समझ आ गया था.!
अंजना ठाकुर
0 टिप्पणियाँ