सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गलफुल्लो

 निम्मी बेटा आजा देख थाली लग गई है भूख लगी होगी जिद नहीं करते बेटा जल्दी आ....मां की लगातार आती आवाजों को अनसुनी करती निम्मी अपने कोपभबन से टस से मस नहीं हुई।पहले मुझे नया मोबाइल दिलाओ तभी खाना खाऊंगी गाल फुला कर चिल्ला उठी।अच्छा ठीक है मोबाइल दिला देंगे आज मेरी रानी बिटिया.. अबकी पापा बोल पड़े।नहीं अब्बी चाहिए... निम्मी के गाल और फूल गए। मेरी लाडो मेरी परी के लिए अभी लो मोबाइल चल अब पापा के साथ खाना ले...और तुरंत ही बिटिया रानी हंसती हुई खाने की थाल पर टूट पड़ी।

बचपन से गाल फुलाना निम्मी का सबसे असरदार अस्त्र था जो पापा मम्मी को मिनटों में धराशाई कर देता था।सहेलियों के साथ भी किसी भी मनमुटाव पर वह गाल फुला कर बैठ जाती थी सारी सहेलियां तुरंत उसकी बात मान लेती थीं।

निम्मी को अपने इस अस्त्र पर इतना भरोसा था जितना .....कृष्ण जी को सुदर्शन चक्र पर था।

शादी के समय मम्मी ने समझाया था मेरी गलफूल्लो बिटिया वहां ससुराल में इस तरह बात बात पर गाल ना फुलाना ... जिसे निम्मी के कानों ने सुना तो जरूर लेकिन दिमाग बेअसर ही रहा।

ससुराल का पहला दिन सुबह की चाय नहीं मिली निम्मी को।बस गाल फूल गए उसके। नए नवेले पति ने देखा समझा तुरंत चाय की केतली हाजिर कर दी।अब तो निम्मी के पौ बारह हो गए उसका भरोसा अपने इस अस्त्र पर गहरा हो गया।

शाम का समय था कॉलोनी की महिलाएं निम्मी से मिलने आईं थीं लेकिन निम्मी अपने कमरे में गाल फुलाए लेटी थी मुझे अपनी नुमाइश नही करनी .. मैं थक गई हूं मुझे किसी से नहीं मिलना....मुझे किसी होटल में डिनर पर सिर्फ तुम्हारे साथ अकेले ले चलो....पति के लाख मनाने पर भी नहीं मानी।कमरे से बाहर ही नहीं निकली।

शाम बीत गई..रात हो गई.... कोई उसे मनाने नही आया..भूख के मारे उसकी हालत खराब हो गई।

बेसब्र होकर वह खुद कमरे से बाहर निकल कर आई देखा सन्नाटा पसरा हुआ था।

सिर्फ मेड थी।

घबरा कर पति को फोन लगाया नहीं लगा।

थक हार कर सासूजी को लगाया।

हां बेटा अब कैसी है तबियत आदी ने बताया तुम्हें बुखार है दवा लेकर सो रही हो हमने डिस्टर्ब नहीं किया तुम्हारी ननद ननदोई जी को कल सुबह जाना है तो हम सब उनके साथ डिनर पर आ गए हैं तुम आराम करो कुछ खाने का मन हो तो लेते आएं.. सासूजी से तब तक उसके पति ने फोन ले लिया....

तुमने मुझे बताया तक नहीं अकेले छोड़ कर चले गए फोन में निम्मी पति पर आगबबूला हो चीख पड़ी।

देखो निम्मी एक तुम्हारे गाल फुलाने से अधिक मुझे इस बार सभी घरवालों के गाल फूलने की चिंता थी तो मैं क्या करता!!कॉलोनी की महिलाएं भी तुम्हारा इंतजार कर रही थीं मुझे तुम्हारे बुखार का बहाना देकर सबको और विशेषकर मम्मी को समझाना पड़ा फिलहाल तुम्हारी तबियत ज्यादा खराब है और तुम सिर्फ खिचड़ी ही खाओगी यही मैने सबको बता दिया है ....और फोन कट गया था ....निम्मी चारों खाने चित हो गई थी।

बहू जी खिचड़ी बना दूं आपके लिए भैया जी बनाने के लिए बोल कर गए हैं ... सामने मेड खड़ी पूछ रही थी ।

निम्मी की भूख से बिलबिलाती अंतडियो ने तुरंत हामी भरते हुए आइंदा कभी गाल ना फुलाने की कसम खा ली थी।

लतिका श्रीवास्तव


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने का पिंजरा

  "सास को लगता था कि पैसे की लगाम कसकर वो बहू को मुट्ठी में रख सकती है, लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि जिस दिन बहू ने अपनी 'कमाई' का पहला गहना उसके कदमों में रखा, उस दिन सास का अहंकार और तिजोरी का ताला, दोनों एक साथ टूट जाएंगे..." सुबह के दस बज रहे थे। डाइनिंग टेबल पर नाश्ता लगा हुआ था, लेकिन घर में एक अजीब सा तनाव पसरा हुआ था। सृष्टि अपनी सास, गायत्री देवी के सामने सिर झुकाए खड़ी थी। उसके हाथ अपनी साड़ी के पल्लू में कसकर बंधे हुए थे, जैसे वह खुद को बिखरने से रोक रही हो। "माँ जी , वो... अगले हफ्ते मेरी मौसी की बेटी की शादी है। मुझे शगुन के लिए और कुछ अपनी तैयारियों के लिए पांच हजार रुपये चाहिए थे," सृष्टि ने बहुत हिम्मत जुटाकर, दबी हुई आवाज़ में कहा। गायत्री देवी ने चाय की चुस्की ली और अखबार से नज़रें हटाए बिना कहा, "पाँच हजार? अभी पिछले महीने ही तो तुमने करवा चौथ पर नई साड़ी ली थी। और शगुन के लिए तो तुम्हारे पास वो लिफाफे रखे होंगे जो पिछले साल दिवाली पर रिश्तेदारों ने दिए थे। उनका इस्तेमाल कर लो। हर छोटी-छोटी बात पर पैसे खर्च करने की आदत अच्छी नहीं होत...

कड़वी दवा

  "कभी-कभी परिवार को बिखरने से बचाने के लिए एक स्त्री को 'बुरी' बनना पड़ता है। क्या एक बहू का अधिकार मांगना हमेशा लालच होता है, या कभी-कभी यह एक डूबते हुए घर को बचाने की आखिरी कोशिश होती है?" "नहीं आदित्य!" शिखा की आवाज़ में एक ऐसी दृढ़ता थी जो आज से पहले किसी ने नहीं देखी थी। "मैं माफ़ी नहीं मांगूंगी। पिछले तीन साल से मैं चुप थी, लेकिन अब और नहीं। क्या आपको पता है कि पिछले महीने मुन्नू की स्कूल फीस भरने के लिए मुझे अपने मायके से पैसे मांगने पड़े थे? क्या आपको पता है कि घर में राशन नहीं था और माँ जी ने पैसे देने से मना कर दिया था?" महीने की पहली तारीख थी। शाम का वक्त था और घर के बाहर हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन शर्मा निवास के अंदर का माहौल किसी तूफ़ान से कम नहीं था। आदित्य ऑफिस से लौटा ही था। पसीने से लथपथ, कंधे पर बैग टांगे वह सीधा अपनी माँ, सुमित्रा देवी के पास गया। सुमित्रा जी सोफे पर बैठी माला जप रही थीं, लेकिन उनकी नज़रें बार-बार दरवाजे की तरफ उठ रही थीं। बेटे को देखते ही उनके चेहरे पर एक विजयी मुस्कान आ गई। यह पिछले पांच सालों का नियम था। आद...

"कीमत साड़ी की नहीं, मुस्कान की"

  दुकानदार ने काउंटर पर दो साड़ियां फैलाईं। एक गहरे लाल रंग की बनारसी साड़ी थी, जिसकी जरी का काम आंखों को चकाचौंध कर रहा था, और दूसरी हल्के गुलाबी रंग की शिफॉन की साड़ी थी, जो सुंदर तो थी लेकिन बनारसी के आगे फीकी लग रही थी। "मैडम, यह लाल वाली पंद्रह हजार की है और यह गुलाबी वाली पांच हजार की। आप देख लीजिये," दुकानदार ने कहा। सुमन ने दोनों साड़ियों को हाथ लगाकर देखा। फिर उसने अपनी ननद, कोमल की तरफ देखा, जो उस लाल साड़ी को ललचाई नज़रों से देख रही थी। कोमल की अगले महीने शादी थी और आज शगुन की साड़ी खरीदी जा रही थी। सुमन ने धीरे से अपने पति, राजेश के कान में फुसफुसाया, "राजेश, कोमल की शादी का बजट पहले ही ऊपर जा रहा है। पंद्रह हजार की साड़ी सिर्फ एक दिन के लिए पहनना समझदारी नहीं है। यह गुलाबी वाली भी तो अच्छी है, और हल्की भी रहेगी। पांच हजार में काम हो जाएगा, बाकी पैसे कैटरिंग में काम आ जाएंगे।" राजेश थोड़ा हिचकिचाया। वह अपनी इकलौती बहन की खुशी कम नहीं करना चाहता था, लेकिन सुमन की बात भी व्यावहारिक (Practical) थी। घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग थी। सुमन ने तुरंत फैसला लेते ...