वरुण भाई, आपकी बिटिया के लिए एक बहुत अच्छा संबंध मिला है। अपने ही शहर के रहने वाले हैं। हैं तो मिडिल क्लास लेकिन परिवार बहुत अच्छा है।
बहुत अच्छी बात है। बेटी की इस साल शादी करनी ही है। लेकिन नीलेश भाई, लड़का क्या करता है?
लड़का अभी अभी नौकरी में लगा है। बस्तर में पोस्टिंग है, लोअर डिविजन क्लर्क है। आप सरकारी नौकरी वाला लड़का ही ढूंढ रहे हैं न। इसलिए मुझे लगा आपको बताऊं।
ओह। क्लर्क है लड़का।
जी। पिताजी भी सरकारी नौकरी में रहे हैं। अधीक्षक होकर पिछले साल ही रिटायर हुए हैं। ये बड़ा लड़का है छोटा अभी चेन्नई में इंजीनियरिंग पढ़ रहा है।
यार नीलेश भाई! क्लर्क है तो अभी पगार भी कम होगी। वहां अकेले रहेंगे तो खर्च कैसे चलेगा? मकान का किराया, घर के खर्चे, अपने खर्चे, बचा क्या पाएंगे?
वरुण भाई, एक बात पूछूं, बुरा तो नहीं मानेंगे?
0 टिप्पणियाँ