अपने पांव पर कुल्हाड़ी मारना

 " मिसेज़ खन्ना को देखो कितना बन संवर कर रहती हैं, हर पार्टी की शान होती हैं, घर पर भी स्मार्ट बनकर रहती हैं👩‍🦰 और एक तुम हो जिसे फैशन का कोई सेंस ही नहीं है। "- शोभित ने पत्नी से कहा। 

" आपने बिलकुल सही कहा। अब से मैं भी बनठन कर रहा करूंगी। अब जल्दी से चलकर, मुझे नये फैशन के कपड़े दिला दो , कुछ मैचिंग ज्वैलरी और पार्लर ले चलो💅💄, कल की पार्टी में मेरा नया रूप देखना🤩🤩 और हाँ, कामवाली बाई भी रखवा दो, घर पर भी मैं, मिसेज़ खन्ना की तरह कोई काम न करके बस बन संवर 🧚‍♀️कर रहा करूंगी । "

" ऐसा कहकर मैंने अपने पैर पर स्वयं कुल्हाड़ी मार ली"- शोभित सिर पकड़ कर बैठ गया और बोला, " हे प्रिय ! तुम जैसी हो वैसी अच्छी👌👌👍 हो"। 

ऋतु रानी

स्वरचित कहानी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ