सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

काकी का परिवार

  सुरभि को रात्रि में ही लेबर पेन शुरू हो गये, यूँ तो मां अभी दो दिन पहले ही कह गयी थी कि बेटा संदीप तू चिंता मत करना,मैं दो तीन दिन में ही गावँ में वहां की व्यवस्था करके आ जाऊंगी।माँ थी नही,और सुरभि के पेन शुरू हो गये, संदीप नर्वस सा हो गया।माँ होती तो सब संभाल लेती,वह कैसे करेगा?सोच सोच कर संदीप परेशान था।फिर भी उसने अपनी समझ से कुछ जरूरी चीजें एक बैग में रखी जो अस्पताल में काम आ सकती थी।सुरभि दर्द के मारे चीखने लगी थी।उसकी समझ नही आ रहा था कि वह अपनी कार भी बाहर कैसे निकाले सुरभि को इस बीच कौन संभालेगा?

     सुरभि के कराहने की आवाज  सुनकर पड़ौस से कृष्णा काकी दौड़ी आयी,आते ही सारी स्थिति को समझ उन्होंने सुरभि को संभाल लिया।कृष्णा काकी हमारे साथ ही हॉस्पिटल गयी,सारी रात वही रही,डिलीवरी नॉर्मल ही हुई,पर अगले दिन मां के आने तक कृष्णा काकी सुरभि के साथ ही डटी रही।मां के आने के बाद काकी अपने घर गयी।सुरभि के हॉस्पिटल से घर आने के बाद भी कृष्णा काकी सुरभि के हाल चाल पूछने रोज ही घर आती।

     संदीप नोट कर रहा था कि कृष्णा काकी के इतना सहयोग करने के बाद भी माँ का व्यवहार काकी प्रति रूखा सा है।वे काकी से बात भी बहुत कम करती,बस हाँ- हूँ तक सीमित रहती।मां का यह व्यवहार संदीप के गले नही उतर रहा था,माँ ऐसा क्यों कर रही है भला?एक दिन संदीप के पूछने पर माँ बोली अरे संदीप तू भोला है,तू ऐसी औरतों को नही समझता।देख लेना इस अहसान के एवज में ये जो तेरी काकी है ना, कुछ न कुछ डिमांड रख देगी,लाख पचास हजार की,कहेगी उधार चाहिये पर तुझे वापस मिलेंगे बिल्कुल भी नही।

    संदीप ने कोई उत्तर नही दिया,पर उसे ऐसा काकी को देख लग नही रहा था।कई दिन बाद की घटना हुई कि सुरभि की देखभाल में भागमभाग के चक्कर मे माँ रपटकर गिर गयी,जिससे उनके पैर की हड्डी में हल्का सा बाल आ गया।डॉक्टर ने प्लास्टर बांध दस दिनों के लिये बेडरेस्ट बता दिया।ऐसी विषम परिस्थिति में कृष्णा काकी ही काम आयी।कृष्णा काकी ने पूरा घर संभाल लिया था।अब मां को भी समझ आ गया था कि उसकी कृष्णा काकी के बारे में धारणा गलत थी।उस दिन कृष्णा काकी बता रही थी कि उसका एकलौता बेटा तो अमेरिका में बस गया है, मुझे ये घर दे गया है और मुझे ढेर सारे रुपये भेजता है,पर बता भेना उन रुपयों का मैं क्या करूँ,जब बेटे को भी देख न पाऊं पोते को गोद मे ले न सकूं,मुझ अभागी को मौत भी नही आती।जब से इस संदीप और सुरभि को देखा है ना,बहनजी मुझे इनमें अपना बेटा और बहू ही दिखाई देते हैं और अब तो इन्होंने पोता भी दे दिया है।कृष्णा काकी की कहानी सुन मां की आंखों से पानी बह रहा था,उन्होंने काकी के हाथ को कस कर पकड़ लिया था,सुरभि ने बिस्तर से उठकर अपना सिर कृष्णा काकी की गोद मे रख लिया था।संदीप ने आगे बढ़कर काकी के दूसरे हाथ को दबा कर अपने माथे से लगा लिया,मानो मां की पहली सोच की माफी मांग रहा हो।कृष्णा काकी ऐसी खुश थी - ऐसी खुश थी,जैसे अमेरिका से उनका बेटा बहू और पोता लौट आये हो।

बालेश्वर गुप्ता,नोयडा


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने का पिंजरा

  "सास को लगता था कि पैसे की लगाम कसकर वो बहू को मुट्ठी में रख सकती है, लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि जिस दिन बहू ने अपनी 'कमाई' का पहला गहना उसके कदमों में रखा, उस दिन सास का अहंकार और तिजोरी का ताला, दोनों एक साथ टूट जाएंगे..." सुबह के दस बज रहे थे। डाइनिंग टेबल पर नाश्ता लगा हुआ था, लेकिन घर में एक अजीब सा तनाव पसरा हुआ था। सृष्टि अपनी सास, गायत्री देवी के सामने सिर झुकाए खड़ी थी। उसके हाथ अपनी साड़ी के पल्लू में कसकर बंधे हुए थे, जैसे वह खुद को बिखरने से रोक रही हो। "माँ जी , वो... अगले हफ्ते मेरी मौसी की बेटी की शादी है। मुझे शगुन के लिए और कुछ अपनी तैयारियों के लिए पांच हजार रुपये चाहिए थे," सृष्टि ने बहुत हिम्मत जुटाकर, दबी हुई आवाज़ में कहा। गायत्री देवी ने चाय की चुस्की ली और अखबार से नज़रें हटाए बिना कहा, "पाँच हजार? अभी पिछले महीने ही तो तुमने करवा चौथ पर नई साड़ी ली थी। और शगुन के लिए तो तुम्हारे पास वो लिफाफे रखे होंगे जो पिछले साल दिवाली पर रिश्तेदारों ने दिए थे। उनका इस्तेमाल कर लो। हर छोटी-छोटी बात पर पैसे खर्च करने की आदत अच्छी नहीं होत...

कड़वी दवा

  "कभी-कभी परिवार को बिखरने से बचाने के लिए एक स्त्री को 'बुरी' बनना पड़ता है। क्या एक बहू का अधिकार मांगना हमेशा लालच होता है, या कभी-कभी यह एक डूबते हुए घर को बचाने की आखिरी कोशिश होती है?" "नहीं आदित्य!" शिखा की आवाज़ में एक ऐसी दृढ़ता थी जो आज से पहले किसी ने नहीं देखी थी। "मैं माफ़ी नहीं मांगूंगी। पिछले तीन साल से मैं चुप थी, लेकिन अब और नहीं। क्या आपको पता है कि पिछले महीने मुन्नू की स्कूल फीस भरने के लिए मुझे अपने मायके से पैसे मांगने पड़े थे? क्या आपको पता है कि घर में राशन नहीं था और माँ जी ने पैसे देने से मना कर दिया था?" महीने की पहली तारीख थी। शाम का वक्त था और घर के बाहर हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन शर्मा निवास के अंदर का माहौल किसी तूफ़ान से कम नहीं था। आदित्य ऑफिस से लौटा ही था। पसीने से लथपथ, कंधे पर बैग टांगे वह सीधा अपनी माँ, सुमित्रा देवी के पास गया। सुमित्रा जी सोफे पर बैठी माला जप रही थीं, लेकिन उनकी नज़रें बार-बार दरवाजे की तरफ उठ रही थीं। बेटे को देखते ही उनके चेहरे पर एक विजयी मुस्कान आ गई। यह पिछले पांच सालों का नियम था। आद...

"कीमत साड़ी की नहीं, मुस्कान की"

  दुकानदार ने काउंटर पर दो साड़ियां फैलाईं। एक गहरे लाल रंग की बनारसी साड़ी थी, जिसकी जरी का काम आंखों को चकाचौंध कर रहा था, और दूसरी हल्के गुलाबी रंग की शिफॉन की साड़ी थी, जो सुंदर तो थी लेकिन बनारसी के आगे फीकी लग रही थी। "मैडम, यह लाल वाली पंद्रह हजार की है और यह गुलाबी वाली पांच हजार की। आप देख लीजिये," दुकानदार ने कहा। सुमन ने दोनों साड़ियों को हाथ लगाकर देखा। फिर उसने अपनी ननद, कोमल की तरफ देखा, जो उस लाल साड़ी को ललचाई नज़रों से देख रही थी। कोमल की अगले महीने शादी थी और आज शगुन की साड़ी खरीदी जा रही थी। सुमन ने धीरे से अपने पति, राजेश के कान में फुसफुसाया, "राजेश, कोमल की शादी का बजट पहले ही ऊपर जा रहा है। पंद्रह हजार की साड़ी सिर्फ एक दिन के लिए पहनना समझदारी नहीं है। यह गुलाबी वाली भी तो अच्छी है, और हल्की भी रहेगी। पांच हजार में काम हो जाएगा, बाकी पैसे कैटरिंग में काम आ जाएंगे।" राजेश थोड़ा हिचकिचाया। वह अपनी इकलौती बहन की खुशी कम नहीं करना चाहता था, लेकिन सुमन की बात भी व्यावहारिक (Practical) थी। घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग थी। सुमन ने तुरंत फैसला लेते ...