सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नमक का हक अदा करना

 दिल्ली का प्रसिद्ध पब्लिक स्कूल “ब्लू बैल” में एडमिशन प्रतिष्ठा की बात थी,शहर के नामी गिरामी लोगों के

बच्चे वहां शिक्षा प्राप्त करते थे और ऊंची पोस्ट तक पहुंचते थे।वहां एक चौकीदार था जिसका नाम था

रघुनाथ,बहुत ही सरल,ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ।

उसकी सैलरी इतनी नहीं थी जिसमें वो अपने परिवार का भरन पोषण दिल्ली जैसे महानगर में कर सके,बूढ़े

मां बाप,अविवाहित बहन भाई,पत्नी और तीन बच्चे।पर स्कूल का कोई भी काम हो ,वो पूरी मुस्तैदी से अपनी

ड्यूटी निभाता,किसी बच्चे की कोई चीज खो जाए,किसी टीचर की फाइल या किताब मिस हो जाए,किसी

पेरेंट्स को कोई समस्या हो,रघुनाथ हर काम को हल कर देता मानो उसके पास की जादू का चिराग हो।

स्कूल के प्रिंसिपल उससे बहुत खुश रहते,एक बार वो अपना बेटा आदित्य स्कूल लेकर आया, कोई सामान्य

ज्ञान प्रतियोगिता थी वहां,सारे लोग चकित रह गए उसके बेटे आदित्य की प्रतिभा देखकर।

प्रिंसिपल ने उसके बेटे को स्पेशल स्कॉलरशिप पर आदित्य को अपने स्कूल में एडमिशन दे दिया। बिना

ट्यूशन और कोचिंग के वो होनहार लड़का टॉप करने लगा।रघुनाथ स्कूल के इस उपकार के लिए कृतज्ञ था।

आदित्य इंजीनियर बना और फिर यू पी एस सी क्लियर कर आई ए एस अधिकारी बना।

एक दिन चमचमाती सुबह थी,स्कूल के प्रांगण में एलुमिनी मीट का आयोजन किया जा रहा था,बहुत भीड़

थी,बहुत से छोटे बड़े विद्यार्थी वहां इकठ्ठे थे।

अचानक एक बड़ी शानदार कार स्कूल के मेन गेट पर आकर रुकी जिसे ड्राइवर ने खोला,शानदार सूट पहने

एक नौजवान उसमें से निकला और दरवाजे पर खड़े चौकीदार रघुनाथ के पैर छू लिए,उन्हें साथ लेकर वो

प्रिंसिपल ऑफिस में पहुंचा।


ये आदित्य रघुनाथ था ,उस चौकीदार का बेटा,उसके पिता ने भले ही अभी भी वो पुरानी नौकरी नहीं छोड़ी थी

लेकिन आदित्य ने सबके सामने ये घोषणा की…

आज मैं जो कुछ भी हूं, वो इस स्कूल प्रशासन,अधिकारियों की वजह से हूं,इन सबका नमक खाया है मैंने,न वो

मुझे स्कॉलरशिप देते,न मैं पढ़ाई कर पाता और इस उच्च पद तक पहुंचता,आज वक्त है कि मैं उस नमक का


हक अदा करूं।आज से “रघुनाथ स्कॉलरशिप” हर उस प्रतिभाशाली बच्चे को दी जाएगी जिसपर मेरी तरह

आर्थिक तंगी है।भविष्य में कोई बच्चा” असक्षम आदित्य” नहीं रहेगा,उसे पूरा मौका मिलेगा उसी तरह जैसे

मुझे मिला था और इस स्कॉलरशिप को मेरे पिता के नाम से चलाया जाएगा,इस तरह ही मैं उस नमक का

हक अदा करूंगा।

डॉक्टर संगीता अग्रवाल

वैशाली,दिल्ली


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने का पिंजरा

  "सास को लगता था कि पैसे की लगाम कसकर वो बहू को मुट्ठी में रख सकती है, लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि जिस दिन बहू ने अपनी 'कमाई' का पहला गहना उसके कदमों में रखा, उस दिन सास का अहंकार और तिजोरी का ताला, दोनों एक साथ टूट जाएंगे..." सुबह के दस बज रहे थे। डाइनिंग टेबल पर नाश्ता लगा हुआ था, लेकिन घर में एक अजीब सा तनाव पसरा हुआ था। सृष्टि अपनी सास, गायत्री देवी के सामने सिर झुकाए खड़ी थी। उसके हाथ अपनी साड़ी के पल्लू में कसकर बंधे हुए थे, जैसे वह खुद को बिखरने से रोक रही हो। "माँ जी , वो... अगले हफ्ते मेरी मौसी की बेटी की शादी है। मुझे शगुन के लिए और कुछ अपनी तैयारियों के लिए पांच हजार रुपये चाहिए थे," सृष्टि ने बहुत हिम्मत जुटाकर, दबी हुई आवाज़ में कहा। गायत्री देवी ने चाय की चुस्की ली और अखबार से नज़रें हटाए बिना कहा, "पाँच हजार? अभी पिछले महीने ही तो तुमने करवा चौथ पर नई साड़ी ली थी। और शगुन के लिए तो तुम्हारे पास वो लिफाफे रखे होंगे जो पिछले साल दिवाली पर रिश्तेदारों ने दिए थे। उनका इस्तेमाल कर लो। हर छोटी-छोटी बात पर पैसे खर्च करने की आदत अच्छी नहीं होत...

कड़वी दवा

  "कभी-कभी परिवार को बिखरने से बचाने के लिए एक स्त्री को 'बुरी' बनना पड़ता है। क्या एक बहू का अधिकार मांगना हमेशा लालच होता है, या कभी-कभी यह एक डूबते हुए घर को बचाने की आखिरी कोशिश होती है?" "नहीं आदित्य!" शिखा की आवाज़ में एक ऐसी दृढ़ता थी जो आज से पहले किसी ने नहीं देखी थी। "मैं माफ़ी नहीं मांगूंगी। पिछले तीन साल से मैं चुप थी, लेकिन अब और नहीं। क्या आपको पता है कि पिछले महीने मुन्नू की स्कूल फीस भरने के लिए मुझे अपने मायके से पैसे मांगने पड़े थे? क्या आपको पता है कि घर में राशन नहीं था और माँ जी ने पैसे देने से मना कर दिया था?" महीने की पहली तारीख थी। शाम का वक्त था और घर के बाहर हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन शर्मा निवास के अंदर का माहौल किसी तूफ़ान से कम नहीं था। आदित्य ऑफिस से लौटा ही था। पसीने से लथपथ, कंधे पर बैग टांगे वह सीधा अपनी माँ, सुमित्रा देवी के पास गया। सुमित्रा जी सोफे पर बैठी माला जप रही थीं, लेकिन उनकी नज़रें बार-बार दरवाजे की तरफ उठ रही थीं। बेटे को देखते ही उनके चेहरे पर एक विजयी मुस्कान आ गई। यह पिछले पांच सालों का नियम था। आद...

"कीमत साड़ी की नहीं, मुस्कान की"

  दुकानदार ने काउंटर पर दो साड़ियां फैलाईं। एक गहरे लाल रंग की बनारसी साड़ी थी, जिसकी जरी का काम आंखों को चकाचौंध कर रहा था, और दूसरी हल्के गुलाबी रंग की शिफॉन की साड़ी थी, जो सुंदर तो थी लेकिन बनारसी के आगे फीकी लग रही थी। "मैडम, यह लाल वाली पंद्रह हजार की है और यह गुलाबी वाली पांच हजार की। आप देख लीजिये," दुकानदार ने कहा। सुमन ने दोनों साड़ियों को हाथ लगाकर देखा। फिर उसने अपनी ननद, कोमल की तरफ देखा, जो उस लाल साड़ी को ललचाई नज़रों से देख रही थी। कोमल की अगले महीने शादी थी और आज शगुन की साड़ी खरीदी जा रही थी। सुमन ने धीरे से अपने पति, राजेश के कान में फुसफुसाया, "राजेश, कोमल की शादी का बजट पहले ही ऊपर जा रहा है। पंद्रह हजार की साड़ी सिर्फ एक दिन के लिए पहनना समझदारी नहीं है। यह गुलाबी वाली भी तो अच्छी है, और हल्की भी रहेगी। पांच हजार में काम हो जाएगा, बाकी पैसे कैटरिंग में काम आ जाएंगे।" राजेश थोड़ा हिचकिचाया। वह अपनी इकलौती बहन की खुशी कम नहीं करना चाहता था, लेकिन सुमन की बात भी व्यावहारिक (Practical) थी। घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग थी। सुमन ने तुरंत फैसला लेते ...