सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंगारे उगलना

 "पढ़ाई अच्छी थी तेरी… पर अब तो बस घर संभालना है,"

शादी के बाद यही बात बार-बार सुनने को मिली।


माँ बनना एक सौभाग्य था — पर दो बच्चों की परवरिश में खुद को कहीं पीछे छोड़ देना पड़ा। हर सुबह घड़ी से पहले उठना, बच्चों की देखभाल, सबकी ज़रूरतें पूरी करना, घर संभालना — जैसे मेरी खुद की ज़रूरतें कभी थीं ही नहीं। दिन भर सबके लिए जीती रही… और खुद के लिए बस रात की थकान बचती थी।


धीरे-धीरे यह सब एक आदत बन गई। लेकिन फिर एक दिन, किसी शांत दोपहर में अचानक मन ने सवाल किया —

"अब मैं कौन हूँ?"

"मैं क्या चाहती हूँ?"


शायद जवाब आसान नहीं था, लेकिन सवाल सच्चा था।


किसी ने कहा, "कुछ नया सीखो, कुछ अपने लिए करो!"

मैंने किताब उठाई, पढ़ना चाहा — पर शब्द जैसे धुंधले हो गए। याददाश्त धोखा दे रही थी। डॉक्टर ने कहा, “थोड़ी मेमोरी कमजोर हो गई है।”

लेकिन जो असली तकलीफ़ थी, वो दिल और आत्मा की थी —

लोगों की नज़रों और लहजों में अक्सर अंगारे उगलते ताने थे।

जैसे हर कमज़ोरी पर उन्हें एक तंज़ मारना हो।


आईने में जो चेहरा दिखता, वो कभी मेरी अपनी पहचान थी — अब किसी और की तरह लगता था। वो हँसती-खेलती, सपने देखने वाली लड़की कहीं खो गई थी।


पर शायद… वो पूरी तरह खोई नहीं थी।


मुझे हमेशा से तस्वीरें लेना, लम्हों को सहेजना और कभी-कभी कैमरे के सामने वो पल जीना अच्छा लगता था। उसी शौक़ को फिर से थामने की कोशिश की —

कभी कुछ लिखा, कभी कुछ रिकॉर्ड किया…

बस छोटी-छोटी कोशिशें, खुद से फिर मिलने की।


अब ठान लिया है —

ना तोड़ूंगी खुद को और ना छोड़ूंगी।

अब चाहे धीरे चलूँ, पर चलूँगी ज़रूर — खुद की तरफ़।

जो ज़िंदगी अब तक सबके लिए जी,

अब थोड़ी सी — अपनी भी होगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने का पिंजरा

  "सास को लगता था कि पैसे की लगाम कसकर वो बहू को मुट्ठी में रख सकती है, लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि जिस दिन बहू ने अपनी 'कमाई' का पहला गहना उसके कदमों में रखा, उस दिन सास का अहंकार और तिजोरी का ताला, दोनों एक साथ टूट जाएंगे..." सुबह के दस बज रहे थे। डाइनिंग टेबल पर नाश्ता लगा हुआ था, लेकिन घर में एक अजीब सा तनाव पसरा हुआ था। सृष्टि अपनी सास, गायत्री देवी के सामने सिर झुकाए खड़ी थी। उसके हाथ अपनी साड़ी के पल्लू में कसकर बंधे हुए थे, जैसे वह खुद को बिखरने से रोक रही हो। "माँ जी , वो... अगले हफ्ते मेरी मौसी की बेटी की शादी है। मुझे शगुन के लिए और कुछ अपनी तैयारियों के लिए पांच हजार रुपये चाहिए थे," सृष्टि ने बहुत हिम्मत जुटाकर, दबी हुई आवाज़ में कहा। गायत्री देवी ने चाय की चुस्की ली और अखबार से नज़रें हटाए बिना कहा, "पाँच हजार? अभी पिछले महीने ही तो तुमने करवा चौथ पर नई साड़ी ली थी। और शगुन के लिए तो तुम्हारे पास वो लिफाफे रखे होंगे जो पिछले साल दिवाली पर रिश्तेदारों ने दिए थे। उनका इस्तेमाल कर लो। हर छोटी-छोटी बात पर पैसे खर्च करने की आदत अच्छी नहीं होत...

कड़वी दवा

  "कभी-कभी परिवार को बिखरने से बचाने के लिए एक स्त्री को 'बुरी' बनना पड़ता है। क्या एक बहू का अधिकार मांगना हमेशा लालच होता है, या कभी-कभी यह एक डूबते हुए घर को बचाने की आखिरी कोशिश होती है?" "नहीं आदित्य!" शिखा की आवाज़ में एक ऐसी दृढ़ता थी जो आज से पहले किसी ने नहीं देखी थी। "मैं माफ़ी नहीं मांगूंगी। पिछले तीन साल से मैं चुप थी, लेकिन अब और नहीं। क्या आपको पता है कि पिछले महीने मुन्नू की स्कूल फीस भरने के लिए मुझे अपने मायके से पैसे मांगने पड़े थे? क्या आपको पता है कि घर में राशन नहीं था और माँ जी ने पैसे देने से मना कर दिया था?" महीने की पहली तारीख थी। शाम का वक्त था और घर के बाहर हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन शर्मा निवास के अंदर का माहौल किसी तूफ़ान से कम नहीं था। आदित्य ऑफिस से लौटा ही था। पसीने से लथपथ, कंधे पर बैग टांगे वह सीधा अपनी माँ, सुमित्रा देवी के पास गया। सुमित्रा जी सोफे पर बैठी माला जप रही थीं, लेकिन उनकी नज़रें बार-बार दरवाजे की तरफ उठ रही थीं। बेटे को देखते ही उनके चेहरे पर एक विजयी मुस्कान आ गई। यह पिछले पांच सालों का नियम था। आद...

"कीमत साड़ी की नहीं, मुस्कान की"

  दुकानदार ने काउंटर पर दो साड़ियां फैलाईं। एक गहरे लाल रंग की बनारसी साड़ी थी, जिसकी जरी का काम आंखों को चकाचौंध कर रहा था, और दूसरी हल्के गुलाबी रंग की शिफॉन की साड़ी थी, जो सुंदर तो थी लेकिन बनारसी के आगे फीकी लग रही थी। "मैडम, यह लाल वाली पंद्रह हजार की है और यह गुलाबी वाली पांच हजार की। आप देख लीजिये," दुकानदार ने कहा। सुमन ने दोनों साड़ियों को हाथ लगाकर देखा। फिर उसने अपनी ननद, कोमल की तरफ देखा, जो उस लाल साड़ी को ललचाई नज़रों से देख रही थी। कोमल की अगले महीने शादी थी और आज शगुन की साड़ी खरीदी जा रही थी। सुमन ने धीरे से अपने पति, राजेश के कान में फुसफुसाया, "राजेश, कोमल की शादी का बजट पहले ही ऊपर जा रहा है। पंद्रह हजार की साड़ी सिर्फ एक दिन के लिए पहनना समझदारी नहीं है। यह गुलाबी वाली भी तो अच्छी है, और हल्की भी रहेगी। पांच हजार में काम हो जाएगा, बाकी पैसे कैटरिंग में काम आ जाएंगे।" राजेश थोड़ा हिचकिचाया। वह अपनी इकलौती बहन की खुशी कम नहीं करना चाहता था, लेकिन सुमन की बात भी व्यावहारिक (Practical) थी। घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग थी। सुमन ने तुरंत फैसला लेते ...