सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेरी सासु माँ बहुत समझदार है

 कुमुद ऑफिस से आकर कॉलवेल बजाने ही जा रही थी कि देखा कि दरवाजा खुला है और उसे अपनी ननद की आवाज सुनाई दी। उसने सोचा चलो अच्छा है दीदी आ गईं तो माँ का मन लगा रहेगा।कुमकुम दिनभर घर मे रहती थी तो माँ को बहुत अच्छा लग रहा था, पर दो दिन पहले स्कूल मे उसका नाम लिखाने के कारण अब कुमकुम स्कूल जाने लगी तो माँ उदास रह रही है धीरे धीरे उन्हें इसकी आदत हो जाएगी तो फिर ठीक हो जाएगा पर अभी तो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है।उसने घर मे घुसते हुए पूछा दीदी आप कब आई? खबर नहीं की। पता होता तो लेने स्टेशन पर मै या आपके भाई चले जाते। ऐसा कुछ नहीं है बहू तुम दोनों तो दिनभर ऑफिस से थके आते हो फिर कहाँ लेने जाते और अब पहले का जमाना थोड़ो ही है जो ऑटो ढूंढो फिर कही जा सको। अभी तो  फोन से ही कैब बुक करो और जहाँ मर्जी चले जाओ। मैंने ही तुम्हे बताने को मना किया था कहा था कि कैब बुक करके आ जाना। वह तो है ही माँ पर बेटियों को उनके भाई लाने जाए तो उन्हें अच्छा लगता है।सही कहा ना दीदी? कुमुद ने ननद के प्रति प्यार दिखाते हुए कहा। दीदी आपने कुछ खाया पिया की नहीं? मै अभी आपके लिए चाय नाश्ता लाती हूँ। कुमुद को बहुत बुरा लग रहा था कि काम के चक्कर मे वह ननद को लेने स्टेशन नहीं जा सकी थी जिसे वह उनका ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखकर उस कमी को पूरा करना चाहती थी।उसकी सासु माँ ने उसे टोकते हुए कहा तुम अभी ऑफिस से आई हो रसोई मे कहाँ जाओगी अभी अपने कमरा मे जाकर मुँह हाथ धोकर आराम करो मै चाय चढ़ाती हूँ। मैंने रतन से कह दिया है वह बाहर से कुछ खाने के लिए लेता आएगा। तभी रतन ने   कॉलबेल बजाया। देखो लग रहा है रतन आ गया जाओ जाकर दरवाजा खोलो। रतन ने आते ही पूछा रचना कैसी हो? देखो मैंने तुम्हारे पसंदीदा समोसा और जलेबी लाया हूँ। माँ इसे लो और ले जाकर प्लेट मे रखकर हम दोनों भाई बहन के लिए ले आओ।माँ ने थैली हाथो मे लिया और रसोई घर मे चली गईं। सभी के बातचीत की आवाज को सुनकर कुमकुम जग गईं जिसे स्कूल से आने के बाद उसकी दादी ने खिला पिला कर सुला दिया था।उठते ही वह दौड़कर अपनी दादी की गोद मे जा कर छुप गईं। कुमुद ने कहा अरे देख तेरी बुआ है जा उसके पास। उसने जब ध्यान से देखा तो बुआ को पहचान कर उनके पास चली गईं। इसी तरह सभी मिलजुलकर गप्प करते रहे उधर कुमुद ने अपनी ननद के पसंद का खाना बनाकर डाइनिंग टेबल सजा दिया। सभी ने खाना खाया फिर थोड़ी देर और बातचीत करके अपने अपने कमरा मे सोने चले गए। रचना ने कहा कि मै माँ के साथ ही सोऊंगी यह सुनकर कुमकुम रोते हुए बोली नहीं दादी मेरी है मै अपनी दादी के साथ सोती हूँ। सभी हसँने लगे और कहा हाँ बाबा, दादी तुम्हारी ही है पर बुआ भी तो तुम्हारी ही है तो बुआ के साथ भी सो जाओ। कुमुद अभी सोने ही जा रही थी कि उसे याद आया बात करने के चक्कर मे वह तो माँ को गर्म पानी देना ही भूल गईं. उसकी सास सोने के पहले गर्म पानी के साथ दवा खाती थी। पानी लेकर वह सास के कमरा के पास पहुंची तो उसने सुना कि रचना अपनी माँ से कह रही थी कि यह क्या है माँ, आपने तो अपनेआप को कुमुद और उसकी बेटी की आया ही बना ली हो। बहू के लिए भला कौन सी सास चाय बनाती है? उसकी बेटी को अपने साथ सुला रही हो। रातभर तुम्हारा नींद खराब होगा और वे दोनों मजे से खराटे भरेंंगे। भैया भी नाश्ता लाकर तुम्हे देकर फरमा दिया कि जाओ थाली मे रखकर लाओ। लग रहा है जैसे तुम उनलोगो की नौकरानी हो।कुमुद ने इस बारे मे कभी सोचा ही नहीं था। उसे तो लगता था कि माँ कुमकुम के साथ लगी रहेंगी तो उनका समय आराम से कटेगा, इसीलिए उसने हमेशा कुमकुम को दादी से सब काम करवाने के लिए प्रेरित किया था, पर आज उसे अपनी सास के मन की बात जानने का मौका मिला था। इसलिए वह चुपचाप उनकी बातो को सुनने लगी।रचना जब अपनी बातो को कहकर चुप हुई तो उसकी माँ ने कहा अपनी पोती के काम को करने से यदि कोई आया बनती है तो मै आया बनकर ही खुश हूँ। तुम्हे मेरा बहू के ऑफिस से आने पर एक कप चाय बना कर देना दिखा लेकिन बहू जो सारे घर का काम करके ऑफिस जाती है और आने पर रात का खाना बनाती है वह नहीं दिखा।आज के जमाने मे बहुए एकदिन भी सास ससुर को बर्दास्त नहीं कर रही है और आते ही अपने पति को लेकर अपना अलग घर बसा ले रही है उस समय मे तेरी भाभी तुम्हारे पिताजी के नहीं रहने पर भी मेरा कितना सम्मान करती है और तुम्हे कितने आदर से बुलाती है और तीज त्यौहार भेजती है वह नहीं दिखा। आजकल की माँए अपने बच्चो को दादा दादी के पास यह कहकर जाने नहीं देती है कि वे आजकल के हिसाब से बच्चो को नहीं पाल सकते है वहाँ तेरी भाभी एकबार भी नहीं पूछती कि बच्ची को आपने क्या खिलाया है। मै यदि पूछती भी हूँ कि कुमकुम को क्या खिलाना है तो कहती है कि मै क्या बताउंगी आपको।आपने जैसे अपने दो दो बच्चे पालपोषकर बड़ा किया है वैसे ही अपनी पोती की भी परवरिश कीजिए।इसलिए तुमअच्छे से समझ लो मै अपने परिवार के साथ बहुत खुश हूँ इसलिए आइंदा मुझे गलत पट्टी पढ़ाने की कोशिश मत करना। मै इतनी मुर्ख नहीं हूँ कि किसी की बातो मे आकर अपना सुख चैन बर्बाद कर लूँ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने का पिंजरा

  "सास को लगता था कि पैसे की लगाम कसकर वो बहू को मुट्ठी में रख सकती है, लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि जिस दिन बहू ने अपनी 'कमाई' का पहला गहना उसके कदमों में रखा, उस दिन सास का अहंकार और तिजोरी का ताला, दोनों एक साथ टूट जाएंगे..." सुबह के दस बज रहे थे। डाइनिंग टेबल पर नाश्ता लगा हुआ था, लेकिन घर में एक अजीब सा तनाव पसरा हुआ था। सृष्टि अपनी सास, गायत्री देवी के सामने सिर झुकाए खड़ी थी। उसके हाथ अपनी साड़ी के पल्लू में कसकर बंधे हुए थे, जैसे वह खुद को बिखरने से रोक रही हो। "माँ जी , वो... अगले हफ्ते मेरी मौसी की बेटी की शादी है। मुझे शगुन के लिए और कुछ अपनी तैयारियों के लिए पांच हजार रुपये चाहिए थे," सृष्टि ने बहुत हिम्मत जुटाकर, दबी हुई आवाज़ में कहा। गायत्री देवी ने चाय की चुस्की ली और अखबार से नज़रें हटाए बिना कहा, "पाँच हजार? अभी पिछले महीने ही तो तुमने करवा चौथ पर नई साड़ी ली थी। और शगुन के लिए तो तुम्हारे पास वो लिफाफे रखे होंगे जो पिछले साल दिवाली पर रिश्तेदारों ने दिए थे। उनका इस्तेमाल कर लो। हर छोटी-छोटी बात पर पैसे खर्च करने की आदत अच्छी नहीं होत...

कड़वी दवा

  "कभी-कभी परिवार को बिखरने से बचाने के लिए एक स्त्री को 'बुरी' बनना पड़ता है। क्या एक बहू का अधिकार मांगना हमेशा लालच होता है, या कभी-कभी यह एक डूबते हुए घर को बचाने की आखिरी कोशिश होती है?" "नहीं आदित्य!" शिखा की आवाज़ में एक ऐसी दृढ़ता थी जो आज से पहले किसी ने नहीं देखी थी। "मैं माफ़ी नहीं मांगूंगी। पिछले तीन साल से मैं चुप थी, लेकिन अब और नहीं। क्या आपको पता है कि पिछले महीने मुन्नू की स्कूल फीस भरने के लिए मुझे अपने मायके से पैसे मांगने पड़े थे? क्या आपको पता है कि घर में राशन नहीं था और माँ जी ने पैसे देने से मना कर दिया था?" महीने की पहली तारीख थी। शाम का वक्त था और घर के बाहर हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन शर्मा निवास के अंदर का माहौल किसी तूफ़ान से कम नहीं था। आदित्य ऑफिस से लौटा ही था। पसीने से लथपथ, कंधे पर बैग टांगे वह सीधा अपनी माँ, सुमित्रा देवी के पास गया। सुमित्रा जी सोफे पर बैठी माला जप रही थीं, लेकिन उनकी नज़रें बार-बार दरवाजे की तरफ उठ रही थीं। बेटे को देखते ही उनके चेहरे पर एक विजयी मुस्कान आ गई। यह पिछले पांच सालों का नियम था। आद...

"कीमत साड़ी की नहीं, मुस्कान की"

  दुकानदार ने काउंटर पर दो साड़ियां फैलाईं। एक गहरे लाल रंग की बनारसी साड़ी थी, जिसकी जरी का काम आंखों को चकाचौंध कर रहा था, और दूसरी हल्के गुलाबी रंग की शिफॉन की साड़ी थी, जो सुंदर तो थी लेकिन बनारसी के आगे फीकी लग रही थी। "मैडम, यह लाल वाली पंद्रह हजार की है और यह गुलाबी वाली पांच हजार की। आप देख लीजिये," दुकानदार ने कहा। सुमन ने दोनों साड़ियों को हाथ लगाकर देखा। फिर उसने अपनी ननद, कोमल की तरफ देखा, जो उस लाल साड़ी को ललचाई नज़रों से देख रही थी। कोमल की अगले महीने शादी थी और आज शगुन की साड़ी खरीदी जा रही थी। सुमन ने धीरे से अपने पति, राजेश के कान में फुसफुसाया, "राजेश, कोमल की शादी का बजट पहले ही ऊपर जा रहा है। पंद्रह हजार की साड़ी सिर्फ एक दिन के लिए पहनना समझदारी नहीं है। यह गुलाबी वाली भी तो अच्छी है, और हल्की भी रहेगी। पांच हजार में काम हो जाएगा, बाकी पैसे कैटरिंग में काम आ जाएंगे।" राजेश थोड़ा हिचकिचाया। वह अपनी इकलौती बहन की खुशी कम नहीं करना चाहता था, लेकिन सुमन की बात भी व्यावहारिक (Practical) थी। घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग थी। सुमन ने तुरंत फैसला लेते ...