सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*खरा विश्वास*

    सुनो जी,आज तो 8 बज गये, दूध वाला दूध नही दे गया है, मालूम तो करो,आयेगा भी नही?

        रोज दूध समय पर ही आता था,आज क्यो हुआ जानने को मैंने अपने यहां दूध की डिलीवरी करने वाले को फोन लगाया।

       उधर से आवाज आयी, अरे बाबूजी आपको पता भी है,अपनी सोसायटी में एक मेड का मर्डर हो गया है,उसकी डेड बॉडी भी नही मिल रही,सब गेट बंद कर दिये गये हैं, दूध इसीलिए नही आया है, आप चाहो तो गेट पर दूध दे सकता हूँ।

       स्वाभाविक रूप से घटना की जानकारी करने की उत्सुकता में मैं गेट की ओर बढ़ गया।सोसायटी में यह हो गया तो चिंतनीय था ही।पूरी सोसायटी में अफ़रातफ़री का माहौल था।टी. वी.चैनल्स की वैन प्रेस रिपोर्टर्स की भीड़ सोसायटी में भरी पड़ी थी।

     एक नेवी अफसर के यहां एक मुस्लिम मेड थी,वह पिछली रात्रि से घर नही पहुची थी।सोसायटी से बाहर जाने की उसकी एंट्री भी नही थी।इसका मतलब हुआ कि वह सोसायटी में ही गायब हुई है।उसके ख़्वाविन्द ने बताया कि रुकसाना का फोन रात्रि 8 बजे आया था और वह बोल रही थी कि उस पर मालकिन दस हजार रुपये की चोरी का आरोप लगा रही है।एक दो ने पूछा भी कि जब तुम्हारी पत्नी घर नही पहुंची तो तुम सोसायटी में क्यो नही आये।पर ये प्रश्न मीडिया द्वारा अपनी trp बनाने के व्यूह में उलझ गया।पूरे मीडिया ने उस नेवी अधिकारी को विलेन बना दिया गया।टीवी चैनल्स ने कहानी प्रोजेक्ट कर दी थी कि गरीब मेड को नेवी अधिकारी ने गायब कर दिया गया है।इसी बीच लगभग 500 लोगो की भीड़ ने सोसायटी पर हमला कर दिया।नेवी अधिकारी का फ्लैट ग्राउंड पर था,उसको तहस नहस कर दिया गया,नेवी अधिकारीऔर उनकी पत्नी ने अपनी बच्ची के साथ बाथरूम में अंदर बंद होकर अपनी जान बचाई।पुलिस आ गयी सोसायटी के 50-60 गार्ड्स थे सबने दंगाइयों को सोसायटी से बाहर किया।पुलिस ने सोसायटी पर पहरा बिठा दिया।मामले की जांच शुरू हो गयी।

     तीन दिन तक तमाम चैनल्स और प्रिंट मीडिया का हुजूम सोसायटी में डेरा डाले रहा।सनसनीखेज मामला बन गया था।मीडिया की पूरी सहानुभूति मेड के साथ थी।

      इसी बीच सीसीटीवी की एक फुटेज जांच के समय सामने आ जाती है, कि घटना के अगले ही दिन सुबह वह मेड पूरी तरह स्वस्थ रूप में एक अन्य टावर से मुँह ढक कर निकल रही है।जांच अधिकारी चौंके,उन्होंने टावर का एंट्री रजिस्टर चेक किया तो उन्हें पता चला कि वह मेड उस टावर में अकेली रहने वाली महिला के यहां अपनी तबियत खराब बता कर रात्रि में रुक गयी थी।मेड भीड़ का लाभ उठा बाहर निकल गयी थी।उसके शौहर को पकड़ा गया,तब वह महिला भी पकड़ी गयी।पुलिस के सामने उसने राज उगला कि उसने ही रुपये और सोने की चेन चुराई थी,मालकिन द्वारा पुलिस में शिकायत की धमकी के कारण उसने अपने शौहर को फोन किया,तब उसने ही उसे वही रुकने को बोला और पूरा षड्यंत्र उसके शौहर का ही है। अब मीडिया दूसरी भाषा बोलने लगा था।उस मेड व उसके शौहर को गिरफ्तार कर लिया गया।

      इधर सोसाइटी के अन्य निवासी जब उन नेवी अधिकारी से मिलकर सांत्वना देने पहुंचे तो उन्होंने इतना ही कहा,मेरी पत्नी उस दिन डर जरूर गयी थी,पर हमें विश्वास ईश्वर पर था,अपनी सच्चाई पर था।उनका विश्वास खरा उतरा।

बालेश्वर गुप्ता,नोयडा

सत्य घटना पर आधारित, अप्रकाशित


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने का पिंजरा

  "सास को लगता था कि पैसे की लगाम कसकर वो बहू को मुट्ठी में रख सकती है, लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि जिस दिन बहू ने अपनी 'कमाई' का पहला गहना उसके कदमों में रखा, उस दिन सास का अहंकार और तिजोरी का ताला, दोनों एक साथ टूट जाएंगे..." सुबह के दस बज रहे थे। डाइनिंग टेबल पर नाश्ता लगा हुआ था, लेकिन घर में एक अजीब सा तनाव पसरा हुआ था। सृष्टि अपनी सास, गायत्री देवी के सामने सिर झुकाए खड़ी थी। उसके हाथ अपनी साड़ी के पल्लू में कसकर बंधे हुए थे, जैसे वह खुद को बिखरने से रोक रही हो। "माँ जी , वो... अगले हफ्ते मेरी मौसी की बेटी की शादी है। मुझे शगुन के लिए और कुछ अपनी तैयारियों के लिए पांच हजार रुपये चाहिए थे," सृष्टि ने बहुत हिम्मत जुटाकर, दबी हुई आवाज़ में कहा। गायत्री देवी ने चाय की चुस्की ली और अखबार से नज़रें हटाए बिना कहा, "पाँच हजार? अभी पिछले महीने ही तो तुमने करवा चौथ पर नई साड़ी ली थी। और शगुन के लिए तो तुम्हारे पास वो लिफाफे रखे होंगे जो पिछले साल दिवाली पर रिश्तेदारों ने दिए थे। उनका इस्तेमाल कर लो। हर छोटी-छोटी बात पर पैसे खर्च करने की आदत अच्छी नहीं होत...

कड़वी दवा

  "कभी-कभी परिवार को बिखरने से बचाने के लिए एक स्त्री को 'बुरी' बनना पड़ता है। क्या एक बहू का अधिकार मांगना हमेशा लालच होता है, या कभी-कभी यह एक डूबते हुए घर को बचाने की आखिरी कोशिश होती है?" "नहीं आदित्य!" शिखा की आवाज़ में एक ऐसी दृढ़ता थी जो आज से पहले किसी ने नहीं देखी थी। "मैं माफ़ी नहीं मांगूंगी। पिछले तीन साल से मैं चुप थी, लेकिन अब और नहीं। क्या आपको पता है कि पिछले महीने मुन्नू की स्कूल फीस भरने के लिए मुझे अपने मायके से पैसे मांगने पड़े थे? क्या आपको पता है कि घर में राशन नहीं था और माँ जी ने पैसे देने से मना कर दिया था?" महीने की पहली तारीख थी। शाम का वक्त था और घर के बाहर हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन शर्मा निवास के अंदर का माहौल किसी तूफ़ान से कम नहीं था। आदित्य ऑफिस से लौटा ही था। पसीने से लथपथ, कंधे पर बैग टांगे वह सीधा अपनी माँ, सुमित्रा देवी के पास गया। सुमित्रा जी सोफे पर बैठी माला जप रही थीं, लेकिन उनकी नज़रें बार-बार दरवाजे की तरफ उठ रही थीं। बेटे को देखते ही उनके चेहरे पर एक विजयी मुस्कान आ गई। यह पिछले पांच सालों का नियम था। आद...

"कीमत साड़ी की नहीं, मुस्कान की"

  दुकानदार ने काउंटर पर दो साड़ियां फैलाईं। एक गहरे लाल रंग की बनारसी साड़ी थी, जिसकी जरी का काम आंखों को चकाचौंध कर रहा था, और दूसरी हल्के गुलाबी रंग की शिफॉन की साड़ी थी, जो सुंदर तो थी लेकिन बनारसी के आगे फीकी लग रही थी। "मैडम, यह लाल वाली पंद्रह हजार की है और यह गुलाबी वाली पांच हजार की। आप देख लीजिये," दुकानदार ने कहा। सुमन ने दोनों साड़ियों को हाथ लगाकर देखा। फिर उसने अपनी ननद, कोमल की तरफ देखा, जो उस लाल साड़ी को ललचाई नज़रों से देख रही थी। कोमल की अगले महीने शादी थी और आज शगुन की साड़ी खरीदी जा रही थी। सुमन ने धीरे से अपने पति, राजेश के कान में फुसफुसाया, "राजेश, कोमल की शादी का बजट पहले ही ऊपर जा रहा है। पंद्रह हजार की साड़ी सिर्फ एक दिन के लिए पहनना समझदारी नहीं है। यह गुलाबी वाली भी तो अच्छी है, और हल्की भी रहेगी। पांच हजार में काम हो जाएगा, बाकी पैसे कैटरिंग में काम आ जाएंगे।" राजेश थोड़ा हिचकिचाया। वह अपनी इकलौती बहन की खुशी कम नहीं करना चाहता था, लेकिन सुमन की बात भी व्यावहारिक (Practical) थी। घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग थी। सुमन ने तुरंत फैसला लेते ...