सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक बेटी ऐसी भी......

 कामता प्रसाद जी अनमने मन से सुबह की चाय पी रहे थे। तब बहू सुनैना ने उनकी ओर देखा तो उनकी आंखें आंसूओ से डबडबाई हुई थी तब वह बोली- पापा क्या हुआ ,आप इतना क्यों दुखी हो ?तब वो बोले- जिस बिटिया को इतना बड़ा किया,उसे सर आंखों बिठाया वो ही अपनी न रही। तब वो पापा से बोली- हां पापा उन्होंने अपनी बिटिया की शादी में न बुलाया तो क्या हुआ उनकी रिया ही आपके और हम सबके आशीर्वाद से वंचित हो गई। उन्होंने न तो रोका में पूछा न ही शादी में ....आपकी उनसे कुछ बहस हुई तो दीदी भी चुप न थी। उन्होंने भी कहा-" देहरी में पैर न रखूंगी, पर एक हाथ से ताली नहीं बजती।" माना कि आपने गुस्से में कुछ सुनाया तो क्या ये पत्थर की लकीर हो गई! उन्होंने तो जीते जी हम सबसे रिश्ता ही तोड़ दिया। तब कामता प्रसाद जी बोले- बेटा जो बेटी मायके का मान न रखे, उससे उम्मीद ही क्या की जा सकती है, जिसे पापा की अहमियत न हो तो ऐसे रिश्ते का टूट ही जाना चाहिए। सबके दिन अच्छे बुरे दोनों आते हैं। एक न दिन उसे निश्चित ही एहसास होगा। हम सबकी कमी लगेगी। पैसे के जोर पर खून के रिश्ते नहीं खरीदे जा सकते हैं। 

तब बहू ने कहा- पापा ऐसी बेटी पहली देखी जिसका सगे भाई बहन, पिता के बिना चल गया। रिश्तेदार भी मुंह देखी बातें कर रहे थे। और सब शादी में शामिल हुए और बता रहे आपकी बेटी को कोई मलाल न था। 

और बिटिया की शादी बिना नाना के आशीर्वाद के संपन्न हो गई। तब रिया विदाई के समय कह रही मम्मी आपने नाना और मामा मामी को अपने अहम की वजह से नहीं बुलाया आपने हमें सब तो दिया नाना के आशीर्वाद से वंचित रह गई। भले ही कोई भी बात खून के रिश्ते से बड़ी नहीं होती। आप भले ही कभी बात न करो पर अपने आप को रोक नहीं पाऊगी, पापा की भी आपके सामने एक न चली। अब मैं वहां फोन करके बात करुंगी आप के किए की गलती मानूंगी। 

इस तरह बेटी का विदाई हो गई। 


स्वरचित रचना

अमिता कुचया ✍️


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने का पिंजरा

  "सास को लगता था कि पैसे की लगाम कसकर वो बहू को मुट्ठी में रख सकती है, लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि जिस दिन बहू ने अपनी 'कमाई' का पहला गहना उसके कदमों में रखा, उस दिन सास का अहंकार और तिजोरी का ताला, दोनों एक साथ टूट जाएंगे..." सुबह के दस बज रहे थे। डाइनिंग टेबल पर नाश्ता लगा हुआ था, लेकिन घर में एक अजीब सा तनाव पसरा हुआ था। सृष्टि अपनी सास, गायत्री देवी के सामने सिर झुकाए खड़ी थी। उसके हाथ अपनी साड़ी के पल्लू में कसकर बंधे हुए थे, जैसे वह खुद को बिखरने से रोक रही हो। "माँ जी , वो... अगले हफ्ते मेरी मौसी की बेटी की शादी है। मुझे शगुन के लिए और कुछ अपनी तैयारियों के लिए पांच हजार रुपये चाहिए थे," सृष्टि ने बहुत हिम्मत जुटाकर, दबी हुई आवाज़ में कहा। गायत्री देवी ने चाय की चुस्की ली और अखबार से नज़रें हटाए बिना कहा, "पाँच हजार? अभी पिछले महीने ही तो तुमने करवा चौथ पर नई साड़ी ली थी। और शगुन के लिए तो तुम्हारे पास वो लिफाफे रखे होंगे जो पिछले साल दिवाली पर रिश्तेदारों ने दिए थे। उनका इस्तेमाल कर लो। हर छोटी-छोटी बात पर पैसे खर्च करने की आदत अच्छी नहीं होत...

कड़वी दवा

  "कभी-कभी परिवार को बिखरने से बचाने के लिए एक स्त्री को 'बुरी' बनना पड़ता है। क्या एक बहू का अधिकार मांगना हमेशा लालच होता है, या कभी-कभी यह एक डूबते हुए घर को बचाने की आखिरी कोशिश होती है?" "नहीं आदित्य!" शिखा की आवाज़ में एक ऐसी दृढ़ता थी जो आज से पहले किसी ने नहीं देखी थी। "मैं माफ़ी नहीं मांगूंगी। पिछले तीन साल से मैं चुप थी, लेकिन अब और नहीं। क्या आपको पता है कि पिछले महीने मुन्नू की स्कूल फीस भरने के लिए मुझे अपने मायके से पैसे मांगने पड़े थे? क्या आपको पता है कि घर में राशन नहीं था और माँ जी ने पैसे देने से मना कर दिया था?" महीने की पहली तारीख थी। शाम का वक्त था और घर के बाहर हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन शर्मा निवास के अंदर का माहौल किसी तूफ़ान से कम नहीं था। आदित्य ऑफिस से लौटा ही था। पसीने से लथपथ, कंधे पर बैग टांगे वह सीधा अपनी माँ, सुमित्रा देवी के पास गया। सुमित्रा जी सोफे पर बैठी माला जप रही थीं, लेकिन उनकी नज़रें बार-बार दरवाजे की तरफ उठ रही थीं। बेटे को देखते ही उनके चेहरे पर एक विजयी मुस्कान आ गई। यह पिछले पांच सालों का नियम था। आद...

"कीमत साड़ी की नहीं, मुस्कान की"

  दुकानदार ने काउंटर पर दो साड़ियां फैलाईं। एक गहरे लाल रंग की बनारसी साड़ी थी, जिसकी जरी का काम आंखों को चकाचौंध कर रहा था, और दूसरी हल्के गुलाबी रंग की शिफॉन की साड़ी थी, जो सुंदर तो थी लेकिन बनारसी के आगे फीकी लग रही थी। "मैडम, यह लाल वाली पंद्रह हजार की है और यह गुलाबी वाली पांच हजार की। आप देख लीजिये," दुकानदार ने कहा। सुमन ने दोनों साड़ियों को हाथ लगाकर देखा। फिर उसने अपनी ननद, कोमल की तरफ देखा, जो उस लाल साड़ी को ललचाई नज़रों से देख रही थी। कोमल की अगले महीने शादी थी और आज शगुन की साड़ी खरीदी जा रही थी। सुमन ने धीरे से अपने पति, राजेश के कान में फुसफुसाया, "राजेश, कोमल की शादी का बजट पहले ही ऊपर जा रहा है। पंद्रह हजार की साड़ी सिर्फ एक दिन के लिए पहनना समझदारी नहीं है। यह गुलाबी वाली भी तो अच्छी है, और हल्की भी रहेगी। पांच हजार में काम हो जाएगा, बाकी पैसे कैटरिंग में काम आ जाएंगे।" राजेश थोड़ा हिचकिचाया। वह अपनी इकलौती बहन की खुशी कम नहीं करना चाहता था, लेकिन सुमन की बात भी व्यावहारिक (Practical) थी। घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग थी। सुमन ने तुरंत फैसला लेते ...