सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अनवांटेड

 आज मैं बहुत खुश थी। मुझे प्रमोशन जो मिला था। अब मैं अस्सिटेंट मैनेजर हो गई थी। मेरा वेतन भी बढ़ गया था। सबसे पहले घर में मैंने ये खबर अपनी मां को सुनानी चाही। क्योंकि एक मां ही है जो अपने बच्चों की तरक्की से सबसे ज्यादा खुश होती है।  घर आते ही मैंने मां के कमरे का रुख किया। दरवाजे से अंदर जाने ही वाली थी कि दस वर्षीय  पिंकी मेरी भतीजी की आवाज मेरे कानों में पड़ी। वो दादी से शिकायत कर रही थी कि आज कल बुआ बहुत डांटने लगी है। उसकी शह पाकर सात वर्षीय भतीजा भी बोल उठा, हाँ दादी बुआ आजकल बहुत डांटने लगी है। तभी भावना जो मेरे छोटे भाई की पत्नी थी शायद किचन से बाहर आते-आते बोली,

"देखिये न मांजी, आजकल दीदी कुछ ज्यादह ही चिड़चिड़ी हो गई है। जब देखो तब हमारी गृहस्थी में अपनी नाक घुसेड़ती रहती है।" मां बोली,

"बहू, उसकी समय पर शादी नहीं हुई न इसलिये वो अपनी निराशा कहीं तो निकलेगी न। ४० की हो गई है अब लड़का नहीं मिलेगा। फिर घर खर्चे के लिए इतना रुपया देती है। अब दुधारू गाय की लातें तो सहना ही पड़ेंगी।" बहू बोली,

"अम्माजी, राहुल (पती ) भी अच्छा खासा कमा लेते हैं। अब दीदी की बातें सहन नहीं होती।" अम्मा बोली,

"तो क्या करें, तू ही बता। शादी हो जाती तो अपने घर चली जाती।"

मां की इस तरह की बातों ने मुझे अंतर मन से दुखी कर दिया। बिना जाँच पड़ताल किये कि आखिर मैंने बच्चों को क्यों डांटा, घूम फिर के बात मेरी शादी पर अटक जाती है। मानो सब मुझे घर से भगाने पर तुले हैं। मेरी शादी की उम्र में पिताजी का हार्ट अटेकसे निधन हो गया। तब मैंने घर को सम्हालने का और शादी नहीं करने का निर्णय लिया।

घर को सही सम्हालने छोटे भाई की शिक्षा और नौकरी लगते तक काफी वक्त निकल  गया। मुझे बैंक का बढ़िया जॉब मिल गया था और मैं उसमें बहुत खुश थी। और अब ये प्रमोशन। बॉस कह रहे थे तुम चाहो तो पास के शहर में जा सकती हो। चाहो तो यहीं काम कर सकती हो। मैंने निर्णय लिया कि मैं अब पास के शहर का तबादला स्वीकार कर लूंगी। अगर मैं अनवांटेड हूँ तो यहां "अनवांटेड" बन कर नहीं रहना।

                                   

श्याम आठले (ग्वालियर /बैंगलोर )

मौलिक।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने का पिंजरा

  "सास को लगता था कि पैसे की लगाम कसकर वो बहू को मुट्ठी में रख सकती है, लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि जिस दिन बहू ने अपनी 'कमाई' का पहला गहना उसके कदमों में रखा, उस दिन सास का अहंकार और तिजोरी का ताला, दोनों एक साथ टूट जाएंगे..." सुबह के दस बज रहे थे। डाइनिंग टेबल पर नाश्ता लगा हुआ था, लेकिन घर में एक अजीब सा तनाव पसरा हुआ था। सृष्टि अपनी सास, गायत्री देवी के सामने सिर झुकाए खड़ी थी। उसके हाथ अपनी साड़ी के पल्लू में कसकर बंधे हुए थे, जैसे वह खुद को बिखरने से रोक रही हो। "माँ जी , वो... अगले हफ्ते मेरी मौसी की बेटी की शादी है। मुझे शगुन के लिए और कुछ अपनी तैयारियों के लिए पांच हजार रुपये चाहिए थे," सृष्टि ने बहुत हिम्मत जुटाकर, दबी हुई आवाज़ में कहा। गायत्री देवी ने चाय की चुस्की ली और अखबार से नज़रें हटाए बिना कहा, "पाँच हजार? अभी पिछले महीने ही तो तुमने करवा चौथ पर नई साड़ी ली थी। और शगुन के लिए तो तुम्हारे पास वो लिफाफे रखे होंगे जो पिछले साल दिवाली पर रिश्तेदारों ने दिए थे। उनका इस्तेमाल कर लो। हर छोटी-छोटी बात पर पैसे खर्च करने की आदत अच्छी नहीं होत...

कड़वी दवा

  "कभी-कभी परिवार को बिखरने से बचाने के लिए एक स्त्री को 'बुरी' बनना पड़ता है। क्या एक बहू का अधिकार मांगना हमेशा लालच होता है, या कभी-कभी यह एक डूबते हुए घर को बचाने की आखिरी कोशिश होती है?" "नहीं आदित्य!" शिखा की आवाज़ में एक ऐसी दृढ़ता थी जो आज से पहले किसी ने नहीं देखी थी। "मैं माफ़ी नहीं मांगूंगी। पिछले तीन साल से मैं चुप थी, लेकिन अब और नहीं। क्या आपको पता है कि पिछले महीने मुन्नू की स्कूल फीस भरने के लिए मुझे अपने मायके से पैसे मांगने पड़े थे? क्या आपको पता है कि घर में राशन नहीं था और माँ जी ने पैसे देने से मना कर दिया था?" महीने की पहली तारीख थी। शाम का वक्त था और घर के बाहर हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन शर्मा निवास के अंदर का माहौल किसी तूफ़ान से कम नहीं था। आदित्य ऑफिस से लौटा ही था। पसीने से लथपथ, कंधे पर बैग टांगे वह सीधा अपनी माँ, सुमित्रा देवी के पास गया। सुमित्रा जी सोफे पर बैठी माला जप रही थीं, लेकिन उनकी नज़रें बार-बार दरवाजे की तरफ उठ रही थीं। बेटे को देखते ही उनके चेहरे पर एक विजयी मुस्कान आ गई। यह पिछले पांच सालों का नियम था। आद...

"कीमत साड़ी की नहीं, मुस्कान की"

  दुकानदार ने काउंटर पर दो साड़ियां फैलाईं। एक गहरे लाल रंग की बनारसी साड़ी थी, जिसकी जरी का काम आंखों को चकाचौंध कर रहा था, और दूसरी हल्के गुलाबी रंग की शिफॉन की साड़ी थी, जो सुंदर तो थी लेकिन बनारसी के आगे फीकी लग रही थी। "मैडम, यह लाल वाली पंद्रह हजार की है और यह गुलाबी वाली पांच हजार की। आप देख लीजिये," दुकानदार ने कहा। सुमन ने दोनों साड़ियों को हाथ लगाकर देखा। फिर उसने अपनी ननद, कोमल की तरफ देखा, जो उस लाल साड़ी को ललचाई नज़रों से देख रही थी। कोमल की अगले महीने शादी थी और आज शगुन की साड़ी खरीदी जा रही थी। सुमन ने धीरे से अपने पति, राजेश के कान में फुसफुसाया, "राजेश, कोमल की शादी का बजट पहले ही ऊपर जा रहा है। पंद्रह हजार की साड़ी सिर्फ एक दिन के लिए पहनना समझदारी नहीं है। यह गुलाबी वाली भी तो अच्छी है, और हल्की भी रहेगी। पांच हजार में काम हो जाएगा, बाकी पैसे कैटरिंग में काम आ जाएंगे।" राजेश थोड़ा हिचकिचाया। वह अपनी इकलौती बहन की खुशी कम नहीं करना चाहता था, लेकिन सुमन की बात भी व्यावहारिक (Practical) थी। घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग थी। सुमन ने तुरंत फैसला लेते ...